पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए?

Dr. Nidhi Tripathi
Dr. Nidhi Tripathi

MBBS, MS (Obstetrics & Gynaecology), Diploma in Clinical ART (Indian Fertility Society)

12+ Years of experience
पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए?

Table of Contents

एक महिला के तौर पर आप गर्भवती होने या इससे बचने के बारे में सोच सकती हैं। इन दोनों ही मामले में आपको अपने मेंस्ट्रुअल साइकिल को अच्छी तरह समझना आवश्यक है।जब हम गर्भधारण से बचने की बात करते हैं तो यह महिला के मेंस्ट्रुअल साइकिल को अच्छी तरह समझना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे यह पता चलता है कि एक महिला के गर्भवती होने की सबसे अधिक संभावना कब होती है और कब नहीं। इससे महिला को यह समझने में मदद मिल सकती है कि मासिक धर्म के कितने दिन बाद गर्भधारण से बचना सुरक्षित है। पीरियड और प्रेगनेंसी एक दूसरे से संबंधित हैं। पीरियड के 3-4 दिन पहले और बाद का समय, संबंध बनाने के लिए सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इस समय आप उपजाऊ (फर्टाइल) नहीं होती हैं। पीरियड्स, सेक्स और प्रेगनेंसी को लेकर महिलाओं के मन में अनेक प्रश्न होते हैं। इस ब्लॉग में हम उन सभी प्रश्नों के उत्तर देंगे।

पीरियड्स के कितने समय बाद सम्बन्ध बनाना चाहिए?

अगर आप पीरियड के बाद संबंध बनाना चाहते हैं तो आपको कई बातों को ध्यान में रखने की आवश्यकता होती है। आइए उन्हें समझने की कोशिश करते हैं।

  • मेंस्ट्रुअल साइकिल रेगुलर होने पर: अगर महिला का मेंस्ट्रुअल साइकिल नियमित है (28 से 30 दिन का), तो पीरियड खत्म होने के 7-10 दिन बाद का समय गर्भधारण के लिए सही माना जाता है। इस समय ओवुलेशन होने की संभावना रहती है और गर्भधारण के चांसेस बढ़ जाते हैं। गर्भधारण की प्लानिंग है तो ओवुलेशन के दौरान संबंध बनाना सबसे सही होता है।
  • पीरियड्स इर्रेगुलर होने पर: जिन महिलाओं के पीरियड्स अनियमित होते हैं, उनके लिए ओवयूलेशन का सही समय जानना कठिन हो सकता है। अनियमित पीरियड्स में गर्भधारण की संभावना को जानने के लिए ओवुलेशन किट का इस्तेमाल करें। डॉक्टर से सलाह लेकर अपनी फर्टिलिटी को समझें। गर्भधारण से बचने के लिए हमेशा सुरक्षित यौन संबंध बनाएं।
  • गर्भधारण से बचने के लिए: अगर आप गर्भधारण से बचना चाहते हैं तो ओवुलेशन के दौरान (पीरियड के 10वें से 16वें दिन के बीच) संबंध बनाने से बचें या सुरक्षा का उपयोग करें।
  • संबंध के समय स्वच्छता का ध्यान रखें: पीरियड के तुरंत बाद संबंध बनाने पर योनि में संक्रमण का खतरा हो सकता है, इसलिए साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है।

पीरियड के तुरंत बाद संबंध बनाने के फायदे और नुकसान

सही समय और जोखिम से बचने के लिए हमेशा अपने मेंस्ट्रुअल साइकिल को समझें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से परामर्श करें।

  • फायदे: इस समय गर्भधारण की संभावना कम होती है, इसलिए बिना गर्भनिरोधक के भी संबंध बनाया जा सकता है। पीरियड के बाद हार्मोनल स्तर सामान्य हो जाता है, जिससे महिला को यौन संबंध के प्रति अधिक रुचि भी हो सकती है।
  • नुकसान: पीरियड के तुरंत बाद संबंध बनाने से योनि में संक्रमण का खतरा होता है। कुछ महिलाओं में स्पॉटिंग या हल्की ब्लीडिंग हो सकती है। अगर मेंस्ट्रुअल साइकिल छोटा हो (21 से 24 दिन का), तो गर्भधारण की संभावना बनी रहती है।

पीरियड कितने दिन का होता है?

एक सामान्य पीरियड की अवधि आमतौर पर लगभग 28 दिन की होती है। हालांकि, वयस्क महिलाओं में यह 21 से 35 दिनों तक हो सकता है। पीरियड की अवधि (जिसके दौरान रक्तस्राव होता है) आमतौर पर लगभग 3 से 7 दिनों तक चलती है।

क्या पीरियड के दौरान संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं?

पीरियड के दौरान गर्भवती होने की संभावना, आपके मेंस्ट्रुअल साइकिल के अन्य समय की तुलना में कम होती है, लेकिन यह असंभव नहीं है। अनचाही प्रेगनेंसी से बचने के लिए, गर्भनिरोधक का लगातार और सही ढंग से उपयोग करना आवश्यक है।

पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता हैं?

पीरियड के तुरंत बाद गर्भधारण की संभावना कम होती है, लेकिन यह पूरी तरह से असंभव नहीं है। प्रेगनेंसी से बचने के लिए ओव्यूलेशन के 5 दिन पहले और उसके 1 दिन बाद तक असुरक्षित यौन संबंध बनाने से बचें। अगर आपका मेंस्ट्रुअल साइकिल 28 दिनों का है तो आपको 9-15 तक यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। साथ ही, अपने साइकिल को ट्रैक करें और सलाह के लिए विशेषज्ञ से परामर्श लें।

पीरियड से पहले या बाद में महिला कितनी जल्दी गर्भवती हो सकती है?

पीरियड से लगभग 12-14 दिन पहले असुरक्षित यौन संबंध बनाने से गर्भधारण की संभावना अधिक होती है। यह संभव है कि गर्भधारण एक अवधि के बाद, 1 या 2 दिनों में हो, क्योंकि सेक्स के बाद शुक्राणु महिला के फैलोपियन ट्यूब में लगभग 7 दिनों तक जीवित रहते हैं। उदाहरण के तौर पर, एक दंपति पीरियड समाप्त होने के अगले दिन सेक्स कर सकता है, लेकिन अगर ओवुलेशन उसी दिन या अगले 6 दिनों के भीतर होता है, तो गर्भधारण संभव है। जिन महिलाओं का मेंस्ट्रुअल साइकिल कम होता है, उनके पीरियड समाप्त होने के बाद भी गर्भवती होने की संभावना अधिक होती है, क्योंकि वे पहले ओवुलेट करती हैं।

पीरियड के 1 दिन पहले संबंध बनाना चाहिए?

अगर आप प्रेगनेंसी से बचना चाहती हैं तो पीरियड से एक दिन पहले संबंध बनाया जा सकता है। इस समय आप ओवुलेशन नहीं कर रही होती हैं। इसलिए प्रेगनेंसी की संभावना लगभग शून्य होती है। यह समय मेंस्ट्रुअल साइकिल का आखिरी हिस्सा होता है जिस दौरान आपका शरीर प्रेगनेंसी के लिए तैयार नहीं होता है।

पीरियड के 2 दिन पहले संबंध बनाना चाहिए?

पीरियड के दो दिन पहले भी संबंध बनाने से प्रेगनेंसी की संभावना कम होती है। इसलिए इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ बिना किसी टेंशन की संबंध बना सकती हैं। मेंस्ट्रुअल साइकिल के इस स्टेज में अंडे इनेक्टिव यानी निष्क्रिय होते हैं, जिससे आपके कंसीव करने की संभावना खत्म हो जाती है।

पीरियड के चौथे दिन संबंध बनाने से क्या होता है?

पीरियड के चौथे दिन संबंध बनाने से ऐसा कुछ खास नहीं होता है। हालांकि, इस समय प्रेगनेंसी की संभावना बहुत कम होती है, क्योंकि ओवरी से अंडा रिलीज नहीं होता है। इसलिए फर्टिलाइजेशन के चांसेस शून्य होते हैं। लेकिन पीरियड के चौथे दिन संबंध बनाने से इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। इससे बचने के लिए, यौन संबंध बनाते समय और उसके बाद हाइजीन का ध्यान रखें।

पीरियड के पांचवें दिन संबंध बनाने से क्या होता है?

  • प्रेग्नेंसी की संभावना: पीरियड के पांचवें दिन आमतौर पर गर्भधारण की संभावना कम होती है, क्योंकि इस समय महिला ओवुलेशन नहीं कर रही होती है। अगर मेंस्ट्रुअल साइकिल छोटा या अनियमित है, तो पांचवे दिन भी गर्भधारण की संभावना रहती है। इसलिये प्रेगनेंसी से बचने के लिए सुरक्षा का इस्तेमाल करें।
  • स्वास्थ्य से जुड़े पहलू: इस दौरान योनि का आंतरिक वातावरण संवेदनशील होता है। इसलिए शारीरिक संबंध से बैक्टीरिया या यीस्ट इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। कुछ महिलाओं को ऐंठन, दर्द या असहजता का अनुभव हो सकता है। संबंध बनाने के बाद प्राइवेट पार्ट्स की साफ-सफाई आवश्यक है, क्योंकि इससे इंफेक्शन की संभावना कम होती है।

पीरियड के 6 दिन बाद संबंध बनाने से क्या होता है?

इस समय भी प्रेगनेंसी की संभावना बहुत कम होती है। हालांकि, यह हर महिला के साइकिल पर निर्भर करता है। अगर मेंस्ट्रुअल साइकिल इर्रेगुलर है तो सावधानी बरतनी चाहिए। अगर अभी भी आपके मन में प्रश्न हैं तो डॉक्टर से परामर्श लें।

महिला कब प्रेगनेंट नहीं होती है?

मेंस्ट्रुअल साइकिल की शुरुआत और अंत में आपके कंसीव करने की संभावना शून्य होती है। इसलिए इसे ‘सुरक्षित दिन’ कहते हैं। इन दिनों में ओवुलेशन नहीं होता है, जिससे फर्टिलाइजेशन या प्रेगनेंसी की संभावना खत्म हो जाती है। हालांकि, हर महिला का मेंस्ट्रुअल साइकिल अलग-अलग होता है, इसलिए प्रेगनेंसी से बचने के लिए हमेशा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

क्या पीरियड में संबंध बनाना चाहिए?

आप पीरियड के दौरान यौन संबंध बना सकती हैं। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। पीरियड के दौरान प्रेगनेंसी की संभावना कम होती है, लेकिन इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए हाइजीन का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। अगर दोनों पार्टनर सहज हों, तो पीरियड के दौरान संबंध बनाना सुरक्षित है।

पीरियड के तीसरे दिन संबंध बनाने से क्या होता है?

पीरियड के तीसरे दिन संबंध बनाने पर प्रेगनेंसी की संभावना बेहद कम होती है। हालांकि, इस समय संबंध बनाने से इंफेक्शन हो सकता है।

1 दिन में कितनी बार संबंध बनाना चाहिए?

एक दिन में कितनी बार संबंध बनाना चाहिए, इसकी कोई सख्त सीमा नहीं है। लेकिन चिकित्सकों और सेक्स-एक्सपर्ट के अनुसार यह पुष्टि हुई है कि दिन में 2-3 बार संबंध बनाना सुरक्षित माना जाता है।मुख्य रूप से इस प्रश्न का उत्तर आपकी पसंद, स्वास्थ्य और आराम के आधार पर निर्भर करेगा। जब तक दोनों सहमत है और शारीरिक संबंध की प्रक्रिया का आनंद ले रहे हैं, तब तक वह संबंध बना सकते हैं। इस स्थिति में अपने शरीर की बात अवश्य सुनें और दबाव एवं संक्रमण से भी बचें।

संबंध बनाने से पहले ध्यान रखने वाली बातें

स्वच्छता का ध्यान

यौन संबंध बनाने से पहले और बाद में साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है और दोनों पार्टनर स्वस्थ रहते हैं।

  • हाथों और शरीर की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  • योनि और उसके आसपास की सफाई सुनिश्चित करें ताकि बैक्टीरिया या फंगस से संक्रमण न हो।
  • दोनों पार्टनर्स को व्यक्तिगत साफ-सफाई का ख्याल रखना चाहिए।

सही गर्भनिरोधक उपाय अपनाएं

अगर आप गर्भधारण से बचना चाहते हैं, तो सही गर्भनिरोधक उपाय अपनाना महत्वपूर्ण है।

  • कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां, आईयूडी या अन्य गर्भनिरोधक विकल्प का इस्तेमाल करें।
  • सही विकल्प चुनने के लिए डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि प्रत्येक महिला का शारीरिक प्रकार अलग हो सकता है।
  • यह विकल्प आपके स्वास्थ्य और फैमिली प्लानिंग के उद्देश्यों के हिसाब से चुने जाने चाहिए।

नियमित जांच

  • यौन स्वास्थ्य के संबंध में नियमित जांच कराना बहुत जरूरी है। इससे किसी भी संक्रमण या समस्या का समय पर पता चल सकता है।
  • महिलाएं अपनी गाइनेकोलॉजिकल जांच करते रहें और पुरुषों को भी यौन संक्रमण से बचने के लिए जांच करानी चाहिए।
  • अगर आपको किसी भी तरह का पीरियड्स से संबंधित कोई परेशानी, दर्द या असुविधा महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
  • एचआईवी, एसटीडी और अन्य यौन संक्रमणों से बचाव के लिए समय-समय पर जांच कराना बेहद ज़रूरी है।

Our Fertility Specialists