अहमदाबाद में डोनर एग आईवीएफ का औसत खर्च लगभग ₹365,750 है और इसका खर्चा आमतौर पर ₹327,000 से लेकर ₹404,500 तक होता है।, पूरा खर्च कई व्यक्तिगत कारक जैसे कि मेडिकल हिस्ट्री, उपचार की कठिनाई और अन्य ज़रूरी डायग्नोस्टिक जाँच के आधार पर अलग हो सकते हैं।
प्रक्रिया | औसत खर्च | न्यूनतम खर्च | अधिकतम खर्च |
डोनर कोस्ट | ₹92,500 | ₹85,000 | ₹1,00,000 |
आईवीएफ प्रक्रिया | ₹252,500 | ₹2,30,000 | ₹2,75,000 |
फर्टिलिटी संबंधी दवाएं | ₹17,500 | ₹10,000 | ₹25,000 |
डॉक्टर से परामर्श | ₹750 | ₹500 | ₹1,000 |
अल्ट्रासाउंड | ₹2,500 | ₹1500 | ₹3,500 |
कुल खर्च | ₹365,750 | ₹327,000 | ₹404,500 |
प्रेगनेंसी की सफलता को बढ़ाने के लिए डोनर एग आईवीएफ के साथ कुछ जांच की जा सकती है। यह सभी के लिए ज़रूरी नहीं है, लेकिन व्यक्तिगत आधार पर इनकी सलाह दी जा सकती है। इनकी वजह से दिल्ली में डोनर एग आईवीएफ की कुल कीमत बढ़ सकती है।
आईसीएसआईमें फर्टिलाइज़ेशन को आसान बनाने के लिए सिंगल स्पर्म को सीधे एग में इंजेक्ट किया जाता है। इस प्रक्रिया की सलाह ज़्यादातर तब दी जाती है, जब स्पर्म की मोटिलिटीया क्वालिटी एक चिंता का विषय हो। इस प्रक्रिया का खर्च लगभग ₹12,000 है।
ऐसे मामलों में जहाँ एम्ब्रियो का ब्लास्टोसिस्ट स्टेज तक बेहतर विकास होता है, तब वहाँ क्लीनिक ब्लास्टोसिस्ट कल्चर की सलाह दी जा सकती है। इससे सफल इंप्लांटेशन की संभावना बढ़ जाती है। इस प्रक्रिया का खर्च आमतौर पर ₹15,000 होता है।
पीजीटी का इस्तेमाल इंप्लांटेशन से पहले एम्ब्रियोमें जेनेटिक असामान्यताओं की जांच के लिए किया जाता है। यह विशेष रूप से बार-बार होने वाली आईवीएफ फेलियर या पहले से पता जेनेटिक जोखिमके मामलों में उपयोगी है। इस एडवांस्ड स्क्रीनिंग का खर्च एम्ब्रियो की संख्या और की गई जांच के प्रकार के आधार पर ₹40,000 से ₹1,70,000 तक हो सकता है।
यह प्रक्रिया खासकर बुजुर्ग मरीज़ों या पहले फेल हुए आईवीएफ साइकिल्सवाले लोगों के लिए एम्ब्रियो को यूटरस में ज़्यादा प्रभावी ढंग से हैच और इंप्लांट करने में मदद करती है। इसका खर्च लगभग ₹15,000 से ₹45,000 तक होता है।
अहमदाबाद में डोनर एग आईवीएफ खर्च निम्नलिखित कारकों के आधार पर अलग-अलग मरीज़ के लिए अलग-अलग होता
चाहे आप किसी जानकार डोनर को चुनते हैं या अनजान को, तो हर एक के डोनर की फीस, जाँच और और डॉक्यूमेंटेशन का खर्च अलग-अलग होता है।
ज़्यादा सक्सेस रेट वाले जाने माने फर्टिलिटी सेंटर बेहतर सुविधाओं और अनुभवी स्पेशलिस्ट्स के कारण पूरी प्रक्रिया का खर्च बढ़ जाता है।
प्रेगनेंसी के लिए बार-बार होने वाले साइकिल्स से कुल खर्च बढ़ जाता है।
एग डॉनर्स और रिसीवर के लिए हार्मोनल इंजेक्शन, उपचार प्लान के आधार पर कुल खर्च पर असर डालते हैं।
यदि ज़रूरी हो तो आईसीएसआई, पीजीटी या ब्लास्टोसिस्ट ट्रांसफर जैसे अतिरिक्त जांच अंतिम बिल में जोड़े जाते हैं।
एम्ब्रियो को फ्रीज़ करने और उन्हें स्टोर करके भविष्य में इस्तेमाल करने की स्थिति में भी अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता है।
देखा जाए तो फर्टिलिटी उपचार हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा कवर नहीं किया जाता है।डोनर एग आईवीएफजैसे असाधारण उपचार के लिए कवरेज और भी कम हो सकता है, क्योंकि यह प्रक्रियाआईवीएफ उपचार की सामान्य प्रक्रिया में कठिनाइयों व खर्चों को बढ़ा देती है।
अहमदाबाद में कुछ गिने चुने प्राइवेट ऑर्गेनाइज़ेशन अपने कर्मचारियों को फर्टिलिटी उपचार के लिए इंश्योरेंस कवरेज देते हैं। फिर भी, उम्र, साइकिल्स की संख्या, साइकिल्स के बीच वेटिंग पीरियड आदि को लेकर कुछ सीमाएं हो सकती हैं। अहमदाबाद में डोनर एग आईवीएफ से गुजरने वाले कपल को यह पहले ही मान लेना चाहिए कि उन्हें पेमेंट खुद ही करनी पड़ेगी। हालांकि, भारत में फर्टिलिटी के बारे में बढ़ती बातचीत और सरकार की हाल में की गई पहलों के साथ, आने वाले समय में यह बदल सकता है।
माता-पिता बनने की प्लानिंग करना एक बड़ा कदम है। यह ज़िंदगी बदलने वाला निवेश है, और इसमें आपको हर तरह की मदद मिलनी चाहिए। हम आपके फर्टिलिटी सफ़र को जितना हो सके तनाव मुक्त बनाने के लिए आसान और फ्लेक्सिबल ईएमआई ऑप्शंस देते हैं।
हम आपको एक ऐसे पेमेंट प्लान चुनने में मदद करेंगे, जो आपकी फाइनेंशियल तैयारियों से मेल खाता हो, जिससे आप अपने उपचार के लिए सुविधाजनक समय में, इंस्टॉलमेंट में पेमेंट कर सकते हैं। इसमें आपके लागू होने वाले मेडीक्लेम या कोई और इंश्योरेंस कवरेज शामिल है। Birla Fertility & IVF Ahmedabad में, हमारी सभी क़ीमतें ट्रांसपेरेंट हैं और कोई भी हिडन कॉस्ट नहीं है।
अगर आपको समय पर परामर्श मिलता है, तो इससे आपको फाइनेंशियल ऑप्शंस को आंकने और उसके हिसाब से तैयारी करने में मदद मिलेगी।
पैकेज में क्या शामिल है, यह साफ़ तौर पर पक्का करें, उदाहरण के लिए, डोनर कोस्ट, दवाईयां, स्कैन, लैब चार्जेस, आदि।
बहुत से क्लिनिक फाइनेंशियल तनाव को कम करने के लिए ईएमआई प्लान्स देते हैं। इस तरह, आपको पूरा पेमेंट एक साथ नहीं करना पड़ेगा।
अगर आपके इलाज में कोई अतिरिक्त प्रक्रिया (अगर ज़रूरी हो) है, तो अपने डॉक्टर से उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें।
No terms found for this post.
बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ के भारत में 50 से अधिक सेंटर हैं। अहमदाबाद में हमारे 1 फर्टिलिटी सेंटर हैं जहां से आप डोनर एग आईवीएफ उपचार प्राप्त कर सकते हैं। कृपया नीचे दिए गए पते देखें: