बिरला फर्टिलिटी एंड आई.वी.एफ अब लखनऊ में भी प्रदान करेगा फर्टिलिटी प्रिज़र्वेशन सेवाएं

No categories
Author : Dr. Karishma Makhija October 24 2024
Dr. Karishma Makhija
Dr. Karishma Makhija

MBBS (Gold Medalist), DGO, DNB

5+Years of experience:
बिरला फर्टिलिटी एंड आई.वी.एफ अब लखनऊ में भी प्रदान करेगा फर्टिलिटी प्रिज़र्वेशन सेवाएं

लगभग एक साल पहले बिरला फर्टिलिटी एंड आई.वी.एफ ने लखनऊ में अपने आई.वी.एफ सेंटर को लांच किया था। इस सेंटर में पुरुष और महिला में निःसंतानता को दूर करके उनके माता-पिता बनने का सपना पूरा करने के लिए विस्तृत प्रजनन उपचार प्रदान किए जाते हैं। लेकिन, अब से प्रजनन उपचार के साथ-साथ कैंसर से पीड़ित पुरुष और महिला को उनकी फर्टिलिटी को प्रिज़र्व करने के लिए फर्टिलिटी प्रिज़र्वेशन की सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। इन सेवाओं में एग फ्रीजिंग, स्पर्म फ्रीजिंग, एम्ब्र्यो फ्रीजिंग, ओवेरियन कोर्टेक्स फ्रीजिंग, टेस्टिकुलर टिश्यू फ्रीजिंग और कैंसर फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन शामिल हैं।

 

नई सेवाओं की शुरुआत के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए बिरला फर्टिलिटी एंड आई.वी.एफ के मेडिकल सेवाओं के प्रमुख डॉ. (कर्नल) प्रो. पंकज तलवार वीएसएम और डॉ. (प्रो.) विनीता दास, एडवाईज़र एवं कंसल्टैंट ने फर्टिलिटी प्रिज़र्वेशन की सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। अनेक मीडिया संस्थान ने इस इवेंट को कवर किया और अपने समाचार पत्र, पत्रिका, न्यूज़ चैनल, यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर इस ख़बर को प्रकाशित किया। इसमें मुख्य रूप से दैनिक भास्कर, स्वतंत्र भारत, डीएनए, हिस्दुस्तान टाइम्स, नवभारत टाइम्स, समृद्धि न्यूज, अवधनामा, जान संदेश, न्यूज़ धारा, न्यायधीश, संदेश वाहक, पायोनीर, सुमन सुप्रभात, ख़बर से ख़बर तक, इंडिया केके न्यूज़ आदि का नाम शामिल है।

 

शोध के मुताबिक, वर्ष 2022 में केवल भारत में लगभग 14,61,427 कैंसर के मामले सामने आए थे। महिला या पुरुष की प्रजनन क्षमता पर कैंसर उपचार का बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे उन्हें कई बार निःसंतानता का सामना भी करना पड़ता है और उपचार के बाद गर्भधारण करने में दिक्कतें आती हैं। ऐसी स्थिति में कैंसर से ग्रसित लोग भविष्य में गर्भधारण की संभावना को बढ़ाने के लिए फर्टिलिटी प्रिज़र्वेशन का चयन कर सकते हैं। कैंसर से ग्रस्त महिलाएं कीमोथेरेपी शुरू कराने से पहले अपने अडों को फ्रीज़ करा सकती हैं, क्योंकि कीमोथेरेपी के दौरान महिला के अंडों के नष्ट होने का खतरा होता है।

 

साथ ही, कैंसर से पीड़ित पुरुष भी कीमोथेरेपी या रेडियेशन उपचार से पहले अपने स्पर्म को सुरक्षित करने के लिए उन्हें फ्रीज़ करा सकते हैं। बिरला फर्टिलिटी एंड आई.वी.एफ में हम कैंसर सर्वाईवर्स (cancer survivors) और मरीजों को इलाज से पहले व बाद में अपनी फर्टिलिटी को प्रिज़र्व करने में मदद कर रहे हैं।

 

फर्टिलिटी प्रिज़र्वेशन की प्रक्रिया में अंडों, स्पर्म, एम्ब्रायो, और ओवेरियन या टेस्टिकुलर टिश्यू को भविष्य में उपयोग के लिए क्रायोप्रिज़र्व किया जाता है (माईनस 196 डिग्री सेल्सियस के अत्यधिक कम तापमान पर लिक्विड नाईट्रोज़न में स्टोर किया जाता है)। दंपत्ति या अविवाहित लोग, दोनों ही अपनी फर्टिलिटी को प्रिज़र्व कराने का विकल्प चुन सकते हैं, जिससे उन्हें बाद में जब भी महसूस हो, तब परिवार शुरू करने की स्वतंत्रता मिलती है।

 

बिरला फर्टिलिटी एंड आई.वी.एफ – फर्टिलिटी क्लिनिक की एक चेन है जिसका लक्ष्य हर दंपति को चिकित्सीय रूप से विश्वसनीय और भरोसेमंद इलाज प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य नई तकनीकों और प्रक्रियाओं एवम सर्वप्रथम परिणाम से प्रजनन के भविष्य को निखारना और फर्टिलिटी केयर में विश्व नेता बनना है। पुरुष और महिला निःसंतानता का उपचार करने के लिए हम विभिन्न प्रक्रियाएं प्रदान करते हैं जिसमें मुख्य रूप से आईवीएफ, आईयूआई, आईसीएसआई, ओवुलेशन इंडक्शन, फ्रोजेन एम्ब्र्यो ट्रांसफर, ब्लास्टोसिस्ट कल्चर, लेजर असिस्टेड हैचिंग, टेसा, पेसा, माइक्रो टेसे, वैरीकोसेल रिपेयर, टेस्टिकुलर टिश्यू बायोप्सी, इलेक्ट्रोइजैकुलेशन और सहायक सेवाएं, एम्ब्र्यो रिडक्शन आदि शामिल हैं।

 

हमारे केंद्र अपने सुव्यवस्थित निदान और स्क्रीनिंग के लिए जाने जाते हैं जिनमें इनफर्टिलिटी असेसमेंट पेनल्स, टुबल पेटेंसी टेस्ट, उन्नत वीर्य विश्लेषण, जेनेटिक पेनल्स, ईआर, पीजीडी, ईएमएमए, एएलआईसीई, इत्यादि  शामिल हैं। हमारे अनुभवी डॉक्टर्स और भ्रूण विशेषज्ञों की टीम को 21,000 से अधिक आईवीएफ साईकिल का अनुभव प्राप्त है। हमारी सफलता दर 75% और पेशेंट संतुष्टि स्कोर 95%  से अधिक है। हमारे डॉक्टर आपसे बस एक फोन कॉल की दूरी पर हैं।

 

 

 

 

Our Fertility Specialists

Recent Blogs