Trust img

हैदराबाद में ओवेरियन सिस्ट का इलाज

ओवेरियन सिस्ट, ओवरी (अंडाशय) में बनने वाली तरल से भरी थैली होती है, जो अधिकतर मामलों में सामान्य होती है लेकिन कुछ स्थितियों में यह समस्या बढ़ भी सकती है। मेट्रो शहरों, खासकर हैदराबाद में हजारों महिलाएं इस परेशानी से जूझ रही हैं, जिसकी बड़ी वजहें हैं तनाव, हार्मोनल असंतुलन और अनियमित जीवनशैली। अगर आपको पेट के निचले हिस्से में दर्द, पीरियड्स में गड़बड़ी, सूजन या बार-बार पेशाब आने जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो इन्हें नज़रअंदाज़ न करें। ये ओवेरियन सिस्ट के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लें। अगर आप हैदराबाद में ओवेरियन सिस्ट का बेस्ट डॉक्टर ढूंढ रही हैं, तो आज ही बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ से संपर्क करें। हमारे अनुभवी डॉक्टर आपकी स्थिति को समझकर आधुनिक जांच और व्यक्तिगत इलाज प्रदान करते हैं। आज ही अपना अपॉइंटमेंट बुक करें।

Book Your Appointment

By clicking Proceed, you agree to our Terms & Conditions and Privacy Policy

हैदराबाद में ओवेरियन सिस्ट के इलाज की प्रक्रिया

डॉक्टर आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल की स्थिति, पेट दर्द या अन्य लक्षणों के आधार पर प्राथमिक जांच करते हैं और इतिहास जानकर आगे की जांच की सलाह देते हैं।

हैदराबाद में ओवेरियन सिस्ट के इलाज के लिए हमारे सेंटर

Hyderabad

2nd Floor, Vasavi Corporate, Plot No.8-2-703/7/1 and 8-2-703/7/1/A

Survey No. 129/23/2 situated at Rd. No. 12

Plot No. 98, Banjara Hills

Hyderabad, 500034

Awards & Recognitions

Award Image

IHW Outstanding IVF Brand Metros

Award Image

IHW Outstanding IVF Brand Non-Metros

Award Image

Times Health Ranking 2023 National Ranking # 3

Award Image

IHW Outstanding IVF Chain Non-Metros

Award Image

Excellence in Patient Safety and Care-16th FICCI Healthcare Award

Award Image

IVF Chain of the Year East 2024-ET Healthworld National Fertility Awards 2024

Award Image

IVF Clinic of the Year Bhubaneshwar-ET Healthworld National Fertility Awards 2024

ओवेरियन सिस्ट क्या है?

ओवेरियन सिस्ट एक तरह की थैली होती है जिसमें फ्लूइड भरा होता है। यह थैली महिलाओं के ओवरी  में बनती है। हर महिला के शरीर में दो ओवरी होते हैं, जो गर्भधारण में मदद करते हैं। ओवेरियन सिस्ट अक्सर सामान्य होती है और ज्यादातर मामलों में यह बिना किसी इलाज के अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन कभी-कभी यह सिस्ट बड़ी हो जाती है या दर्द देने लगती है, तब इलाज की जरूरत होती है।

ओवेरियन सिस्ट के प्रकार

ओवेरियन सिस्ट कई प्रकार की होती हैं, लेकिन मुख्य रूप से दो प्रकार की होती हैं:

फंक्शनल सिस्ट (Functional Cyst)

यह सबसे सामान्य प्रकार की सिस्ट होती है। यह तब बनती है जब ओवुलेशन (अंडा निकलने की प्रक्रिया) के दौरान कुछ गड़बड़ी हो जाती है। दो प्रकार की फंक्शनल सिस्ट होती हैं:

  • फॉलिक्युलर सिस्ट (Follicular Cyst): जब ओवरी से अंडा नहीं निकलता और वह फॉलिक्युल में ही रह जाता है, तब यह सिस्ट बनती है।
  • कॉर्पस ल्यूटियम सिस्ट (Corpus Luteum Cyst): अंडा निकलने के बाद जो हिस्सा बचता है, वह कभी-कभी तरल पदार्थ से भरकर सिस्ट बना लेता है।

पैथोलॉजिकल सिस्ट (Pathological Cyst)

यह सिस्ट शरीर में असामान्य कोशिकाओं के कारण बनती है। यह खतरनाक भी हो सकती है और कभी-कभी कैंसर का रूप भी ले सकती है। इसके उदाहरण हैं:

  • डरमॉइड सिस्ट (Dermoid Cyst): इसमें बाल, दांत या त्वचा जैसे टिशू हो सकते हैं।
  • एन्डोमेट्रियोमा (Endometrioma): यह सिस्ट तब बनती है जब बच्चेदानी की परत अंडाशय पर उग जाती है।

ओवेरियन सिस्ट के लक्षण

अक्सर ओवेरियन सिस्ट के कोई खास लक्षण नहीं होते, लेकिन कुछ महिलाओं को नीचे दिए गए लक्षण हो सकते हैं:

अगर सिस्ट फट जाए या मुड़ जाए, तो तेज दर्द, उल्टी और बुखार भी हो सकता है।

ओवेरियन सिस्ट के कारण

ओवेरियन सिस्ट बनने के कई कारण हो सकते हैं:

कभी-कभी बिना किसी कारण के भी सिस्ट बन जाती है।

हैदराबाद में ओवेरियन सिस्ट के इलाज के लिए हमारे डॉक्टर

dr jhansi rani

Hyderabad, Telangana

dr jhansi rani

MBBS, Diploma in Obstetrics & Gynaecology

17+
Years of experience: 
  2500+
  Number of cycles: 
View Profile

ओवेरियन सिस्ट का उपचार

ओवेरियन सिस्ट का इलाज इस पर निर्भर करता है कि सिस्ट किस प्रकार की है, उसका आकार कितना है, और लक्षण कितने गंभीर हैं।

  1. प्रेगनेंसी या इलाज की जरूरत न होने पर: अगर सिस्ट छोटी है और कोई लक्षण नहीं है, तो डॉक्टर कुछ समय तक सिर्फ निगरानी रखने की सलाह देते हैं। सिस्ट कुछ हफ्तों या महीनों में खुद ही खत्म हो जाती है।
  2. दवाइयों से इलाज: हार्मोनल संतुलन के लिए डॉक्टर गर्भनिरोधक गोलियों की सलाह दे सकते हैं। इससे नई सिस्ट बनने से रोका जा सकता है।
  3. सर्जरी (ऑपरेशन): जब सिस्ट बहुत बड़ी हो, लक्षण गंभीर हों या सिस्ट कैंसरस हो, तब सर्जरी की जाती है। दो प्रकार की सर्जरी होती हैं:
    • लैप्रोस्कोपिक सर्जरी: छोटे चीरे के ज़रिए सिस्ट को हटाया जाता है।
    • ओपन सर्जरी: बड़ी सिस्ट या जटिल मामलों में यह सर्जरी की जाती है।
  4. कैंसर की संभावना होने पर: अगर डॉक्टर को सिस्ट कैंसरस लगे, तो कैंसर विशेषज्ञ की मदद ली जाती है और खास इलाज दिया जाता है।

निष्कर्ष

ओवेरियन सिस्ट एक आम समस्या है और ज़्यादातर मामलों में यह गंभीर नहीं होती। लेकिन अगर पेट में दर्द, अनियमित पीरियड्स या अन्य लक्षण हों, तो डॉक्टर से जांच कराना ज़रूरी है। समय पर जांच और इलाज से इसे पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। महिलाओं को अपने शरीर के बदलावों को समझना और उनकी अनदेखी न करना बेहद ज़रूरी है। यदि कोई संदेह हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और उचित सलाह लें।

बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ क्यों चुनें?

बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ देश की सबसे तेजी से बढ़ती और विश्वसनीय आईवीएफ चेन है, जो 37+ शहरों में मौजूद है — जैसे कि दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, गुरुग्राम और बेंगलुरु। हम अब तक 2.3 लाख+ परिवारों को माता-पिता बनने की इस खूबसूरत यात्रा में सहयोग दे चुके हैं — वो भी भरोसे, संवेदनशील देखभाल और एडवांस ट्रीटमेंट्स के साथ।

बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ में हमारा फोकस है, हर दम्पति को उनकी जरूरत के अनुसार पर्सनलाइज्ड और एक्सपर्ट गाइडेंस देना। हमारी टीम पेशेंट-फर्स्ट अप्रोच के साथ आपको मिलती है भरोसेमंद और सही इलाज की सुविधा।

हमारी खासियत:

  • अनुभवी फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट्स जो बनाते हैं आपकी कंडीशन के अनुसार पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान
  • एडवांस डायग्नोस्टिक लैब्स जिससे मिलती है सटीक रिपोर्ट
  • दवाओं के साथ-साथ लाइफस्टाइल और डायटरी गाइडेंस
  • 120+ एक्सपर्ट्स के साथ वर्ल्ड-क्लास फर्टिलिटी क्लीनिक्स और 95% पेशेंट संतुष्टि स्कोर
  • 100% पारदर्शी कीमत — बिना किसी छुपे चार्ज के

अगर आप अपनी फर्टिलिटी हेल्थ को लेकर परेशान हैं और उससे छुटकारा पाने के लिए सर्वोत्तम उपचार चाहते हैं, तो हमसे बेझिझक संपर्क करें। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ में पेरेंटहुड की उम्मीद को मिलती है एक नई उड़ान।

Related Blogs