Trust img

भारत में वैरीकोसेल सर्जरी का खर्च

Birla fertility & ivf₹1,20,750
Birla fertility & ivf₹85,000
Birla fertility & ivf₹1,56,500
वैरीकोसेल सर्जरी के बारे में
icons  सर्जरी
Procedure Type
icons  30 मिनट - 1 घंटा
Procedure Duration
icons  2 दिन
Hospital days
icons  4-5 दिन
Recovery time

Book an Appointment

By clicking Proceed, you agree to our Terms and Conditions and Privacy Policy
भारत में वेरीकोसील सर्जरी का औसत खर्च लगभग ₹1,20,750 है, जो आमतौर पर ₹85,000 से ₹1,56,500 के बीच होता है। कुल खर्च कई पर्सनलाइज़्ड कारकों जैसे कि मेडिकल हिस्ट्री, ट्रीटमेंट की कठिनाई और ज़रूरी अतिरिक्त डायग्नोस्टिक जाँचों के आधार पर बदल सकता है। वेरीकोसील पुरुषों में होने वाली एक मेडिकल समस्या है, जिसमें स्क्रोटम यानी अंडकोष की नसें वैरिकॉज़ नसों के समान बड़ी हो जाती हैं। वेरीकोसील एक सामान्य स्थिति है, लेकिन यह पुरुष फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती है और सर्जरी की सलाह केवल उन मामलों में दी जाती है, जहां यह परेशानी और दर्द का कारण बनती है या स्पर्म स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।

भारत में वेरीकोसिल सर्जरी के खर्च का विवरण:

प्रक्रिया औसत खर्च अधिकतम खर्च न्यूनतम खर्च
सर्जरी से पहले परामर्श₹2,250₹3,000₹1,500
स्क्रॉटल अल्ट्रासाउंड स्कैन₹ 2,500₹ 3,500₹ 1,500
वेरीकोसीलक्टोमी₹ 185,000₹1,45,000₹80,000
सर्जरी के बाद की देखभाल₹ 3,500₹ 5,000₹ 2,000
कुल खर्च₹120,750₹156,500₹85,000

वेरीकोसील सर्जरी के लिए अतिरिक्त खर्च (अगर ज़रूरी हो)

  • सर्जरी के बाद सीमेन एनालिसिस: सीमेन एनालिसिस का खर्च ₹800 से ₹2000 तक हो सकता है।
  • सर्जरी के बाद हार्मोनल मॉनिटरिंग (टेस्टोस्टेरोन का स्तर): हार्मोन एनालिसिस का न्यूनतम खर्च ₹2,500 है जो बाक़ी ली गई सेवाओं के आधार पर ₹5,000 तक जा सकता है।
  • स्पर्म रिट्राइवल (अगर ज़रूरी हो): स्पर्म को रिट्राइव करने का खर्च ₹20,000 से 30,000 के बीच होता है।

वेरीकोसिल सर्जरी के खर्च को प्रभावित करने वाले कारक

वेरीकोसिल सर्जरी का कुल खर्च कई कारकों से बढ़ जाता है, जिनमें शामिल हैं:

  • वेरीकोसिल सर्जरी का प्रकार – माइक्रोस्कोपिक सर्जरी या एंबोलाइजेशन जैसी मिनिमल इनवेसिव तकनीक उनकी उच्च सटीकता, कम रिकवरी समय और समस्याओं के कम जोखिम के कारण ओपन सर्जरी की तुलना में अधिक महंगी होती हैं।
  • परामर्श शुल्क – स्थिति की गंभीरता का आकलन करने और सर्वोत्तम ट्रीटमेंट दृष्टिकोण निर्धारित करने के लिए शुरुआती यूरोलॉजिस्ट परामर्श आवश्यक है। परामर्श शुल्क डॉक्टर के अनुभव, क्लिनिक की रेपुटेशन और लोकेशन के आधार पर अलग होते हैं।
  • सर्जन की फीस – यूरो-सर्जन की एक्सपर्टीज़ सर्जिकल रिज़ल्ट्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एक अत्यधिक अनुभवी स्पेशलिस्ट ज़्यादा चार्ज ले सकते हैं, लेकिन उनका कौशल और सफलता दर सर्जरी की प्रभावशीलता और लंबे समय के फायदे दोनों को प्रभावित कर सकती है।
  • डायग्नोस्टिक जांच – सर्जरी से पहले, फर्टिलिटी स्वास्थ्य और पूरे हालात को जाँचने के लिए कई जाँचों की आवश्यकता हो सकती है। इनमें शामिल हैं:
  • सीमेन एनालिसिस – स्पर्म की संख्या, स्पर्म मोटिलिटी और मोरफोलॉजी का आकलन करने के लिए।
  • स्क्रोटल अल्ट्रासाउंड – वेरीकोसील की गंभीरता और रक्त प्रवाह की समस्याओं को पक्का करने के लिए।
  • हार्मोनल जाँच (एफएसएच, एलएच, टेस्टोसटोरोन) – स्पर्म उत्पादन को प्रभावित करने वाले हार्मोनल असंतुलन की जाँच करने के लिए इस टेस्ट का सुझाव दिया जाता है।
  • जेनेटिक जांच (यदि आवश्यक हो) – पुरुष इनफर्टिलिटी की अंदरूनी कारकों का निवारण करने के लिए।
  • सर्जरी के बाद फॉलो-अप – वेरीकोसिल सर्जरी के बाद रिकवरी के लिए नियमित मॉनिटरिंग और फॉलो-अप की आवश्यकता होती है ताकि उचित ट्रीटमेंट और बेहतर फर्टिलिटी सुनिश्चित हो सके। फॉलो-अप विज़िट में दोबारा सीमेन एनालिसिस, अल्ट्रासाउंड और परामर्श शामिल हो सकते हैं, जिससे कुल ट्रीटमेंट खर्च बढ़ जाता है।

क्या वेरीकोसिल सर्जरी इंश्योरेंस में कवर होता है?

हेल्थ इंश्योरेंस प्रोवाइडर ज्यादातर वेरीकोसिल सर्जरी को कवर करते हैं, खासकर अगर इसे दर्द, इन्फर्टिलिटी या अन्य संबंधित समस्याओं के कारण चिकित्सकीय रूप से जरूरी माना जाता है। हालाँकि, कवरेज आपके द्वारा ली गई पॉलिसी की शर्तों और इंश्योरेंस कंपनी के आधार पर अलग-अलग होता है। मरीजों को अपने इंश्योरेंस से एलिजिबिलिटी, प्री-ऑथराइज़ेशन और रीइंबर्समेंट की जानकारी के बारे में पूछताछ करनी चाहिए।

Birla Fertility & IVF, इंडिया में वेरीकोसिल सर्जरी के लिए आसान 0% ईएमआई

हम, Birla Fertility & IVF में, वेरीकोसील के लिए कॉम्प्रिहेंसिव और पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट देते हैं, जिसे हम फाइनेंशियल प्रतिबंधों के बावजूद सभी के लिए आसान बनाना चाहते हैं। हम अपने मरीजों को 0% ब्याज दर पर आसान ईएमआई ऑप्शन देते हैं। हम एक सख्त नो-हिडन-कॉस्ट पॉलिसी का भी पालन करते हैं, ताकि हमारे मरीज इलाज करवाने पर भरोसा रखें। इसके अतिरिक्त, आप हमारे फाइनेंशियल एडवाइजर से बात कर सकते हैं, जो आपके मेडिक्लेम कवरेज का आकलन करने, सभी उपलब्ध फाइनेंसिंग ऑप्शन की जांच करने और आपकी ज़रूरत के अनुसार से विशेष रूप से तैयार किए गए प्लान बनाने में आपकी सहायता करते हैं।

भारत में वेरीकोसिल सर्जरी के खर्च को मैनेज करने के लिए 5 टिप्स

  • अपने डॉक्टर से सलाह लें और ऐसी प्रक्रिया चुनें जो किफायती हो और साथ ही स्वास्थ्य से समझौता न करे।
  • अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी में देखें कि क्या यह वेरीकोसिल सर्जरी के खर्च का कुछ हिस्सा कवर करती है।
  • ऐसे अस्पताल की तलाश करें, जो भुगतान को आसान बनाने के लिए फ्लेक्सिबल ईएमआई या फाइनेंसिंग ऑप्शन देते हो।
  • कुछ अस्पताल सर्जरी और पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल दोनों के लिए एक इकठ्ठा पैकेज देते हैं। इससे आपका कुल खर्च कम हो जाएगा।
  • अपने हेल्थ केयर प्रोवाइडर से किसी भी चल रही छूट के बारे में पता करें।

भारत में वेरीकोसिल सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?

  • 120+ फर्टिलिटी एक्सपर्ट्स – ज्यादा सफलता दर वाले भारत में सर्वश्रेष्ठ वेरीकोसील स्पेशलिस्ट
  • एडवांस्ड ट्रीटमेंट ऑप्शन – ओपन, लेप्रोस्कोपिक, माइक्रोस्कोपिक और एम्बोलाइज़ेशन तकनीक की सहायता से हम इलाज करते हैं।
  • कॉम्प्रिहेंसिव फर्टिलिटी देखभाल – ज़रूरत पड़ने पर सर्जरी के बाद फर्टिलिटी ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं
  • कम खर्च और ईएमआई प्लान – जीरो हिडन कॉस्ट के साथ फाइनेंशियल बोझ को कम करने के लिए फ्लेक्सिबल पेमेंट ऑप्शन।

यही कारण है कि हम भारत की टॉप 3 आईवीएफ चैन्स में से एक हैं, जिसने 1 मिलियन से ज़्यादा लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।

भारत में वैरीकोसेल सर्जरी के लिए बेस्ट डॉक्टर

dr ankur pandey

Allahabad, Uttar Pradesh

dr ankur pandey

MBBS, DGO, DNB

8+
Years of experience: 
  100+
  Number of cycles: 
View Profile
dr k u kunjimoideen

Kozhikode, Kerala

dr k u kunjimoideen

MBBS, MD, DNB (Obstetrics and Gynaecology), Chairperson Of Kerala ISAR 2022-2024

28+
Years of experience: 
  25000+
  Number of cycles: 
View Profile
dr indumathy vallimuthu

Chennai, Tamil Nadu

dr indumathy vallimuthu

MBBS, DGO, FRM

3+
Years of experience: 
  100+
  Number of cycles: 
View Profile
dr gaurav gujarathi

Mangalore, Karnataka

dr gaurav gujarathi

MBBS, MS (Obstetrics & Gynaecology)

15+
Years of experience: 
  2500+
  Number of cycles: 
View Profile
dr saumya kulshreshtha

Lucknow, Uttar Pradesh

dr saumya kulshreshtha

MBBS, MS (Obstetrics and Gynaecology), DNB, MRCOG1

6+
Years of experience: 
  250+
  Number of cycles: 
View Profile
dr sukriti sharma

Jalandhar, Punjab

dr sukriti sharma

MBBS, MD, Fellowship in ART, Diploma in Ultrasound

11+
Years of experience: 
  150+
  Number of cycles: 
View Profile

वैरीकोसेल सर्जरी से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कई मामलों में, वैरीकोसेल सर्जरी शुक्राणु की संख्या और गुणवत्ता में सुधार कर सकती है, जिससे फर्टिलिटी की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि, परिणाम व्यक्तिगत रूप से भिन्न हो सकते हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में परिणाम सकारात्मक होते हैं।
रिकवरी का समय सामान्यतः 2-4 सप्ताह का होता है, इस दौरान आपको भारी शारीरिक गतिविधियों से बचना चाहिए। रिकवरी की जाँच करने के लिए एक फॉलो-अप कंसल्टेशन निर्धारित किया जाएगा।