Trust img
Select City
डॉ. नागा ज्योति एस

कोलार, कर्नाटक

डॉ. नागा ज्योति एस

एमबीबीएस, एमएस
8+ साल का अनुभव
500+ IVF साइकिल

परिचय

डॉ. नागा ज्योति स्त्री रोग विशेषज्ञ और फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट हैं, जिनके पास 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इन्होंने 500 से ज्यादा आईवीएफ साइकिल सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। यह क्लिनिकल एम्ब्रियोलॉजी और लेटेस्ट असिस्टेड रिप्रोडक्शन ट्रीटमेंट प्रक्रियाओं में माहिर हैं, जिससे मरीजों की इंफर्टिलिटी का प्रभावी इलाज होता है। इन्होंने कई हाई-रिस्क प्रेगनेंसी के मामले भी संभाले है और सामान्य व जटिल डिलीवरी, सी-सेक्शन, हिस्टेरेक्टॉमी और अन्य स्त्री रोग संबंधी सर्जरी भी की है। डॉ. ज्योति ने अलग-अलग कॉन्फ्रेंस में कई रिसर्च भी पेश किए हैं, जैसे नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांस इन ऑब्स्टेट्रिक्स, गायनेकोलॉजी और रिप्रोडक्टिव मेडिसिन।  इनकी रिसर्च में सेकंड ट्राइमेस्टर में मिसोप्रोस्टोल से हुए यूटेराइन रप्चर और ग्रामीण इलाकों में मेटरनल और फीटल आउटकम जैसे काम शामिल है। इन्होंने सीरम होमोसिस्टीन का प्री-एक्लेम्पसिया में क्या रोल है और उसके नतीजों पर एक रिसर्च थीसिस भी प्रकाशित की है। डॉ. नागा ज्योति मरीजों की व्यक्तिगत जरूरत के अनुरूप इलाज की योदना बनाने में माहिर है, जिससे वह रिप्रोडक्टिव मेडिसिन के क्षेत्र में एक बेहतरीन और खास फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट मानी जाती हैं।

कार्य अनुभव

  • श्री देवराज उर्स मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, कोलार में सीनियर रेजिडेंट के रूप में 1+ वर्षों का अनुभव।
  • श्री नरसिंहराजा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, कोलार में सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट कंसल्टेंट के रूप में 4+ वर्षों का अनुभव। 
  • राधाकृष्णा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर, बेंगलुरु में आईवीएफ कंसल्टेंट के रूप में 6+ महीनों का अनुभव।
  • बेबी साइंस आईवीएफ क्लिनिक, कोलार में सीनियर कंसल्टेंट के रूप में 2+ वर्षों का अनुभव। 

शिक्षा

  • एस.एस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर, दावणगेरे, कर्नाटका से एमबीबीएस
  • श्री देवराज उर्स मेडिकल कॉलेज, कोलार, कर्नाटक से एमएस (प्रसूति एवं स्त्री रोग) 
  • राधाकृष्णा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आईवीएफ़ सेंटर, बेंगलुरु से ICOG फेलोशिप इन रिप्रोडक्टिव मेडिसिन 

संपर्क करें

Call Now

कार्य समय

सोमवार - शनिवार: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
रविवार को बंद

पता

दूसरी मंजिल, 234/237 दीपा कॉम्प्लेक्स, गौरीपेट बंगारपेट, मेन रोड, कोलार, कर्नाटक - 563101

हमारे केंद्र तक कैसे पहुँचें

Patient Testimonials

Articles and Blogs

Book an appointment

Hassle-Free Appointment Booking

I know my doctor

Cost of Different Treatments in कोलार

Various Treatments in कोलार

Doctors for Various Treatments in कोलार