भारत में आईयूआई ट्रीटमेंट का खर्च
₹19,800
₹17,600
₹22,000Book an Appointment
भारत में आईयूआई ट्रीटमेंट खर्च का विवरण:
| प्रक्रिया | औसत खर्च | अधिकतम खर्च | न्यूनतम खर्च |
| फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट परामर्श | ₹750 | ₹1,000 | ₹500 |
| सीमेन एनालिसिस | ₹800 | ₹1,000 | ₹600 |
| फॉलिक्युलर मॉनिटरिंग अल्ट्रासाउंड | ₹3,500 | ₹4,000 | ₹3,000 |
| आईयूआई प्रक्रिया | ₹11,250 | ₹12,000 | ₹10,500 |
| दवाएं | ₹3,500 | ₹4,000 | ₹3,000 |
| कुल खर्च | ₹19,800 | ₹22,000 | ₹17,600 |
भारत में आईयूआई ट्रीटमेंट का अतिरिक्त खर्च (यदि आवश्यक हो)
यदि कोई व्यक्ति नीचे दी गईं एडिशनल सर्विसेज का ऑप्शन चुनता है, तो लगभग एडिशनल खर्च इस प्रकार होगा:
ओव्यूलेशन इंडक्शन मेडिकेशन:
- ओव्यूलेशन को स्टिमुलेट करने और सफल फर्टिलाइजेशन की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए फर्टिलिटी दवाएं बताई जा सकती हैं।
- जिसका न्यूनतम खर्च लगभग ₹3,000 और अधिकतम खर्च लगभग ₹5,000 तक होता है।
स्पर्म फ्रीजिंग:
- भविष्य में उपयोग के लिए स्पर्म फ़्रीज़िंग उन लोगों के लिए एक विकल्प हो सकता है जो कई साइकिल्स से गुजर रहे हैं या फर्टिलिटी को प्रिज़र्व करने का सोच रहे हैं।
- जिसका न्यूनतम खर्च लगभग ₹2,500 और अधिकतम खर्च लगभग ₹12,000 होता है।
एडवांस्ड स्पर्म टेस्टिंग:
- विशेष जांचे ट्रीटमेंट नतीजों को बेहतर बनाने के लिए स्पर्म की क्वालिटी और मोटिलिटी की जाँच करती हैं।
- जिसका न्यूनतम खर्च लगभग ₹5,000 और अधिकतम खर्च लगभग ₹10,000 होता है।
आईयूआई की सलाह कब दी जाती है?
आईयूआई एक न्यूनतम इनवेसिव फर्टिलिटी ट्रीटमेंट है जो कुछ खास रिप्रोडक्टिव चुनौतियों का सामना कर रहे व्यक्तियों और कपल्स की मदद करता है। इसे निम्नलिखित मामलों में सुझाया जाता है:
- माइल्ड मेल फैक्टर इन्फर्टिलिटी – यदि इन्फर्टिलिटी पुरुष कारकों के कारण होती है जिसमें स्पर्म की कम संख्या, स्पर्म की खराब मोटिलिटी और मॉर्फ़ोलॉजी शामिल हो सकती है, तो आईयूआई हाई क्वालिटी वाले और कंसंट्रेटेड स्पर्म को सीधे महिला के यूट्रेस में डालकर प्रेगनेंसी की संभावनाओं को बेहतर बना सकता है।
- अस्पष्ट इन्फ़र्टिलिटी – जब स्टैण्डर्ड फर्टिलिटी जांचों के माध्यम से इन्फर्टिलिटी के कारण का पता नहीं चलता है, तो आमतौर पर पहले ट्रीटमेंट के रूप में आईयूआई की सलाह दी जाती है। यह यूट्रस में स्पर्म की स्थिति को बेहतर करके प्रेगनेंसी की संभावनाओं को बेहतर बनाता है।
- समलैंगिक कपल्स और अकेली महिला – आईयूआई समलैंगिक महिला कपल्स और अकेली महिलाओं के लिए एक आसान ऑप्शन है जो डोनर स्पर्म का उपयोग करके प्रेगनेंसी चाहती हैं।
आईयूआई इन्फर्टिलिटी में कैसे मदद करता है?
- आईयूआई फैलोपियन ट्यूब तक पहुंचने वाले स्पर्म की संख्या को बढ़ाने का काम करता है जिससे फर्टिलाइजेशन की संभावना और बढ़ जाती है
- महिला के ओव्यूलेशन विंडो के दौरान सीधे उसके यूट्रस में डालने से पहले स्पर्म का सैंपल तैयार और कंस्ट्रेडेड किया जाता है।
- यह प्रक्रिया, म्यूकस सर्वाइकल की समस्याएं या कम स्पर्म मोटिलिटी जैसी संभावित रुकावटों से बचकर यह सुनश्चित करती है कि अधिक से अधिक स्पर्म एग्स तक पहुंचें।
- हालाँकि आईयूआई इन्फर्टिलिटी के हर मामले के लिए उपयुक्त नहीं है, लेकिन कई कपल्स और लोग जो प्रेगनेंसी चाहते हैं, वे इसे पसंद करते हैं क्योंकि यह आईवीएफ ट्रीटमेंट की तुलना में कम दर्दभरा और अधिक किफायती है।
क्या भारत में आईयूआई का खर्च इंश्योरेंस द्वारा कवर किया जाता है?
भारत में अधिकांश इंश्योरेंस पॉलिसीज आईयूआई सहित फर्टिलिटी ट्रीटमेंटो को कवर नहीं करती हैं। हालाँकि, यह ची धीरे-धीरे बदल रही है और इंश्योरेंस सेक्टर में कई बड़ी कंपनियों ने कुछ कवरेज देना शुरू कर दिया है जिसमें डायग्नोस्टिक जांचों और दवाओं का खर्च शामिल है। पॉलिसी विवरण और शर्तों पर बेहतर स्पष्टता के लिए अपने इंश्योरेंस प्रोवाइडर से बात करना बेहतर ऑप्शन है।
फ्लेक्सिबल ईएमआई ऑप्शन – 0% इंटरेस्ट
भारत में आईयूआई ट्रीटमेंट का खर्च अधिक एडवांस्ड प्रक्रिया, आईवीएफ की तुलना में काफी कम है। कम कठिनाइयों और बेहतर ऐफ़ोर्डेबिलिटी के कारण, आईयूआई अक्सर प्रेगनेंसी और फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की तलाश करने वाले कई कपल्स की पहली पसंद होती है। हर मरीज के लिए आईयूआई ट्रीटमेंट आसान बनाने के लिए, हम 0% इंटरेस्ट के साथ आसान ईएमआई ऑप्शन देते हैं। हमारा मानना है कि आपके माता-पिता बनने का सफर वित्तीय तनाव से शुरू नहीं होना चाहिए, इसलिए, हमारे डेडिकेटेड वित्त सलाहकार आपके मामले को समझने के बाद, आपके ट्रीटमेंट गोल्स के साथ एक ऑप्टिमाइज पेमेंट प्लान बनाते हैं। Birla Fertility & IVF के साथ, आप बिना किसी हिडन कॉस्ट के पारदर्शी खर्च के बारे में सुनिश्चित हो सकते हैं।
ट्रीटमेंट से पहले आईयूआई खर्च के बारे में ध्यान देने योग्य बातें
- सफल प्रेगनेंसी के लिए कई साइकिल्स की आवश्यकता हो सकती है।
- दवा और अतिरिक्त प्रक्रियाएं खर्च को बढ़ा सकती हैं।
- ईएमआई और वित्तीय सहायता ऑप्शन ट्रीटमेंट को अधिक आसान बना सकते हैं।
- अनुभवी हेल्थकेयर स्टाफ के साथ सबसे अच्छी और अत्याधुनिक तकनीक वाला फर्टिलिटी सेंटर का खर्च ज़्यादा हो सकता है।
भारत में आईयूआई ट्रीटमेंट की कुल खर्च को प्रभावित करने वाले कारक
आईयूआई के कुल खर्च को कई कारक प्रभावित करते हैं, जिनमें शामिल हैं:
- क्लीनिक की रेपुटेशन और लोकेशन – मेट्रो शहरों या प्रसिद्ध सेंटर्स में एडवांस्ड तकनीक और बेहतर सफलता दर वाले अच्छी तरह से स्थापित फर्टिलिटी सेंटर्स का खर्च अधिक हो सकता है।
- डॉक्टर का अनुभव – मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड वाले अनुभवी फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट परामर्श और प्रक्रिया के लिए अधिक चार्जेस ले सकते हैं।
- जरूरी साइकिल्स की संख्या – कुछ लोगों को प्रेगनेंसी के लिए कई आईयूआई साइकिल्स लेने पड़ सकते हैं, जिससे कुल ट्रीटमेंट का खर्चा बढ़ जाता है।
- अतिरिक्त दवाएं और जांच – हार्मोनल दवाएं, ओव्यूलेशन स्टिमुलैंट्स और अतिरिक्त डायग्नोस्टिक जांचे आईयूआई ट्रीटमेंट के कुल खर्च को बढ़ा सकते हैं।
आईयूआई ट्रीटमेंट के लिए Birla Fertility & IVF को क्यों चुनें?
- आधुनिक सुविधाएं और एडवांस्ड तकनीक बेहतर सफलता दर को सुनिश्चित करती हैं।
- प्रसिद्ध फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट पर्सनालाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान्स प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
- खर्चा जो पारदर्शी हों और जिनमें कोई हिडन चार्जेस न हो।
- इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई प्लान जैसे फ्लेक्सिबल पेमेंट ऑप्शन।
Top IVF Centers in Popular Cities
- IVF Center in Delhi
- IVF Center in New Town Kolkata
- IVF Center in Gurgaon
- IVF Center in Rewari
- IVF Center in Lucknow
- IVF Center in Varanasi
- IVF Center in Gorakhpur
- IVF Center in Noida
- IVF Center in Prayagraj
- IVF Center in Meerut
- IVF Center in Kolkata
- IVF Center in Howrah
- IVF Center in Bhubaneswar
- IVF Center in Cuttack
- IVF Center in Surat
- IVF Center in Ahmedabad
- IVF Center in Ranchi
- IVF Center in Chandigarh
- IVF Center in Guwahati
- IVF Center in Raipur
- IVF Center in Jaipur
- IVF Center in Nagpur
- IVF Center in Hyderabad
- IVF Center in Indore
- IVF Center in Bhopal
- IVF Center in Kozhikode
- IVF Center in Kannur
- IVF Center in Mangalore
- IVF Center in Palakkad
- IVF Center in Salem
- IVF Center in Thrissur
- IVF Center in Bangalore
- IVF Center in Kolar
- IVF Center in Mumbai
- IVF Center in Vijayapura
- IVF Center in Chennai
- IVF Center in Patna
- IVF Center in Perinthalmanna
- IVF Center in Siliguri
- IVF Center in Jalandhar
- IVF Center in Gachibowli
Select City