Trust img
Select City
Doctor Banner

भारत के बेस्ट आईयूआई डॉक्टर चुनें

*By clicking on the above button you agree to receive updates on WhatsApp

5 Results

dr-prachi-benara

dr prachi benara

MBBS (Gold Medalist), MS (OBG), DNB (OBG), PG Diploma in Reproductive and Sexual health

Rs. 500/- FREE

1st Appointment fees:

16+

Years of experience:

Gurgaon – Sector 14, Haryana

Clinic Location:

Monday - Sunday | 9:00 am – 6:00 pm

Timings:

dr-akriti-gupta

dr akriti gupta

MBBS, MS (Obstetrics & Gynaecology)

Rs. 500/- FREE

1st Appointment fees:

10+

Years of experience:

Gorakhpur, Uttar Pradesh

Clinic Location:

Monday - Wednesday | 9:00 am – 6:00 pm
Closed on Thursday
Friday - Sunday | 9:00 am – 6:00 pm

Timings:

आईयूआई विशेषज्ञ कौन हैं?

आईयूआई विशेषज्ञ वे प्रजनन डॉक्टर हैं, जिन्हें इंट्रा यूटेराइन इनसेमिनेशन (आईयूआई) और अन्य प्रजनन प्रक्रियाओं में प्रशिक्षण प्राप्त होता है। ये आमतौर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ या प्रजनन एंडोक्राइनोलॉजिस्ट होते हैं।

गर्भधारण की संभावना बढ़ाने के लिए, सबसे पहले वे दंपत्ति की प्रजनन स्वास्थ्य की जांच करते हैं और अंडोत्सर्ग (ओवुलेशन) को ट्रैक करते हैं, फिर आईयूआई प्रक्रिया करते हैं।

आईयूआई के दौरान, तैयार किए गए शुक्राणु को सीधे महिला के गर्भाशय में ट्रांसफर किया जाता है, जिससे प्राकृतिक गर्भधारण में कठिनाइयों का सामना कर रहे दम्पतियों में गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है।

भारत के बेस्ट आईयूआई डॉक्टर व्यक्तिगत रूप से प्रजनन समाधान प्रदान करते हैं और अज्ञात निःसंतानता, शुक्राणु की कम संख्या, गतिशीलता की समस्याएं और डोनर शुक्राणु मामलों का इलाज करने में माहिर होते हैं।

आईयूआई डॉक्टर से कब परामर्श करें?

आईयूआई (इंट्रा यूटेराइन इनसेमिनेशन) एक आसान और कम जटिल प्रजनन उपचार है। जो दंपत्ति लंबे समय से माता-पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही—उन्हें आईवीएफ जैसे बड़े इलाज से पहले आईयूआई की सलाह दी जाती है। आईयूआई डॉक्टर से मिलना किन हालातों में फायदेमंद हो सकता है?

  • जब गर्भ न ठहरने की वजह समझ नहीं आ रही हो: कई बार टेस्ट सामान्य होते हैं, फिर भी गर्भ नहीं ठहरता। ऐसे मामलों में आईयूआई मदद कर सकता है।
  • जब पुरुष के शुक्राणु कमजोर हों: जैसे शुक्राणुओं की संख्या कम हो या उनकी गति धीमी हो, लेकिन इलाज के लायक हो।
  • जब महिला की सर्वाइकल म्यूकस (गर्भाशय की झिल्ली) में रुकावट हो: जिससे शुक्राणु गर्भ में आसानी से न जा पाएं।
  • जब पीरियड्स अनियमित हों: अगर महिला में हर महीने अंडा नहीं बन रहा या ओव्यूलेशन समय पर नहीं हो रहा तो आईयूआई से मदद मिल सकती है।

Find the Right Fertility Solution for You!

Begin your Journey with Confidence.

close

*By clicking on the above button you agree to receive updates on WhatsApp

भारत में बेस्ट आईयूआई डॉक्टर कैसे चुनें?

अगर आप आईयूआई ट्रीटमेंट की सोच रहे हैं, तो एक अनुभवी और भरोसेमंद डॉक्टर से मिलना बहुत जरूरी है ताकि डॉक्टर आपकी प्रजनन समस्या की सही वजह जानकर उसके हिसाब से इलाज का सुझाव दे। डॉक्टर चुनते समय इन बातों का ध्यान रखें:

  • अनुभव और योग्यता: ऐसे डॉक्टर को चुनें जिसे फर्टिलिटी ट्रीटमेंट्स का अच्छा अनुभव हो। देखें कि उनके पास रिप्रोडक्टिव मेडिसिन में डिग्री है या नहीं और क्या वे ISAR (इंडियन सोसाइटी फॉर असिस्टेड रिप्रोडक्शन) जैसे संस्थानों से जुड़े हैं।
  • रिव्यू और मरीजों के अनुभव: कई बार लोगों की सच्ची बातें बहुत कुछ बता देती हैं। ऐसे मरीजों से बात करें जिन्होंने उस डॉक्टर से आईयूआई कराया हो। ऑनलाइन रिव्यू और फीडबैक भी मदद कर सकते हैं।
  • पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट: हर मरीज की स्थिति अलग होती है। अच्छे आईयूआई स्पेशलिस्ट वही होते हैं जो हर मरीज की जरूरतों को समझते हुए उनके लिए अलग ट्रीटमेंट प्लान बनाते हैं।
  • मरीज को प्राथमिकता देने वाला रवैया: ऐसे डॉक्टर का चुनाव करें जो आपकी बात ध्यान से सुने, आपके सवालों का जवाब दें और आपको भरोसा दे।

भारत में आईयूआई की सफलता दर और लागत

औसत सफलता दर
आईयूआई की सफलता कई बातों पर निर्भर करती है – जैसे कि उम्र, प्रजनन से जुड़ी सेहत और कितने बार आईयूआई करवाया गया है।

हर साइकिल में इसकी सफलता दर लगभग 10-20% होती है। अगर फर्टिलिटी दवाइयों के साथ किया जाए तो ये 40-50% तक बढ़ सकती है।

कम उम्र की महिलाओं और हल्की प्रजनन समस्याओं वाले दम्पतियों के लिए आईयूआई की सफलता की संभावना अधिक होती है।

किन बातों से आईयूआई की सफलता पर असर पड़ता है:

  • उम्र: 35 साल से कम उम्र की महिलाओं में सफलता की संभावना ज्यादा होती है।
  • स्वास्थ्य की स्थिति: अगर एंडोमेट्रियोसिस या शुक्राणु पूरी तरह न हों, तो सफलता कम हो सकती है।
  • शुक्राणुओं की गुणवत्ता: अच्छे मोर्टेलिटी वाले प्रोसेस्ड स्पर्म से सफलता के चांस बढ़ जाते हैं।

भारत में आईयूआई ट्रीटमेंट की लागत

आईयूआई ट्रीटमेंट की औसत कीमत भारत में ₹17,600 से ₹22,000 के बीच होती है। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ में आपको वर्ल्ड-क्लास फर्टिलिटी ट्रीटमेंट्स मिलते हैं—वो भी किफायती दरों पर और बिना क्वालिटी से समझौता किए।
भारत भर में हमारी उपस्थिति
बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ देश की सबसे तेजी से बढ़ती और विश्वसनीय आईवीएफ चेन है, जो 37+ शहरों में मौजूद है — जैसे कि दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, गुरुग्राम और बेंगलुरु। हम अब तक 2.3 लाख+ परिवारों को माता-पिता बनने की इस खूबसूरत यात्रा में सहयोग दे चुके हैं — वो भी भरोसे, संवेदनशील देखभाल और एडवांस ट्रीटमेंट्स के साथ।

बिरला फर्टिलिटी के आईयूआई डॉक्टर से ही सलाह क्यों लें?

बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ में हमारा फोकस है, हर दम्पति को उनकी जरूरत के अनुसार पर्सनलाइज्ड और एक्सपर्ट गाइडेंस देना। हमारी टीम पेशेंट-फर्स्ट अप्रोच के साथ आपको मिलती है भरोसेमंद और सुलझे हुए इलाज की सुविधा।

हमारी खासियत:

  • अनुभवी फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट्स जो बनाते हैं आपकी कंडीशन के अनुसार पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान
  • एडवांस डायग्नोस्टिक लैब्स जिससे मिलती है सटीक रिपोर्ट
  • दवाओं के साथ-साथ लाइफस्टाइल और डायटरी गाइडेंस
  • 120+ एक्सपर्ट्स के साथ वर्ल्ड-क्लास फर्टिलिटी क्लीनिक्स और 95% पेशेंट संतुष्टि स्कोर
  • 100% पारदर्शी कीमत — बिना किसी छुपे चार्ज के

अगर आप अपने रिप्रोडक्टिव हेल्थ को लेकर कुछ जानना चाहते हैं या आईयूआई ट्रीटमेंट पर विचार कर रहे हैं, तो हमसे बेझिझक संपर्क करें। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ में पेरेंटहुड की उम्मीद मिलती है एक नई उड़ान।

Honest & transparent IVF treatment cost in India

One clear price, explained before you begin — no surprise add-ons and no fine print at billing.

Know your treatment cost

See the lowest, average and highest cost for any treatment — add your details to reveal the figures.

₹6,00,000

Lowest cost

₹8,00,000

Average cost

₹12,00,000

Highest cost

Unlock your personalised cost

Get a detailed estimate and dedicated assistance from our care team.

+91

By continuing, you accept our Privacy Policy. The range shown is only an estimate and may differ after consultation.