Trust img
IUI कितनी बार हो सकता है और आगे बढ़ने से पहले कितनी बार IUI करवाना चाहिए?

IUI कितनी बार हो सकता है और आगे बढ़ने से पहले कितनी बार IUI करवाना चाहिए?

Dr. Sonal Chouksey
Dr. Sonal Chouksey

MBBS, DGO

17+ Years of experience

आईयूआई एक प्रजनन उपचार है, जिसमें शुक्राणु को सीधे बच्चेदानी में डाला जाता है। इससे शुक्राणु के अंडे से मिलने और फर्टिलाइजेशन की संभावना अधिक होती है। यह प्रक्रिया ओवुलेशन के समय की जाती है, जब अंडा अंडाशय से बाहर निकलता है।

आईयूआई का उपयोग तब किया जाता है जब दंपतियों को प्राकृतिक रूप से गर्भवती होने में कठिनाई होती है। आईयूआई अन्य उपचारों की तुलना में सरल है। यह गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाता है और गर्भधारण के लिए संघर्ष कर रहे दम्पतियों के लिए एक सामान्य और सटीक विकल्प माना जाता है।

कितनी बार आईयूआई करवा सकते हैं?

एक महिला आमतौर पर 3 से 6 बार तक आईयूआई उपचार करा सकती है। यह सीमा सामान्य चिकित्सा दिशानिर्देशों और व्यक्तिगत परिस्थितियों पर निर्भर करती है। सटीक संख्या महिला की उम्र, स्वास्थ्य और निःसंतानता के कारणों के आधार पर बदल सकती है।

इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) जैसे उन्नत उपचारों का चयन करने से पहले अक्सर आईयूआई की कोशिश की जाती है। अगर कई आईयूआई चक्रों के बाद भी महिला गर्भवती नहीं होती है, तो डॉक्टर आमतौर पर अंतर्निहित समस्याओं की जांच करने या अन्य उपचार विकल्पों पर विचार करने की सलाह देते हैं।

अगर गर्भधारण नहीं होता है, तो आईयूआई की सफलता दर प्रत्येक अगले चक्र के साथ घट सकती है। इसलिए डॉक्टर इस उपचार में होने वाली प्रक्रियाओं को बारीकी से करते हैं और कुछ प्रयासों के बाद इसकी प्रभावशीलता का आकलन करते हैं। वे दवा के प्रति महिला की प्रतिक्रिया और संभावित जटिलताओं पर भी ध्यान देते हैं।

दम्पत्तियों के लिए आईयूआई चक्रों की संख्या और अगले कदम की योजना के बारे में अपने प्रजनन विशेषज्ञ से खुलकर बात करनी चाहिए।

आईयूआई चक्रों की संख्या को प्रभावित करने वाले कारक

एक महिला को आईयूआई के कितने चक्रों की आवश्यकता होती है, यह कई कारकों पर निर्भर करता है, जिनमें मुख्य रूप से निम्न शामिल हैं:

  1. महिला की उम्र: उम्र प्रजनन क्षमता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, ओवेरियन रिज़र्व घटता है और अंडों की गुणवत्ता कम होती है। इससे आईयूआई की सफलता दर प्रभावित हो सकती है। आमतौर पर, 35 साल से कम उम्र की महिलाओं में आईयूआई की सफलता दर अधिक होती है। 40 के बाद, सफलता की संभावना घट जाती है और इस उम्र के बाद आईवीएफ जैसे वैकल्पिक उपचार की सिफारिश की जा सकती है।
  2. प्रजनन इतिहास: आईयूआई की सफलता में प्रजनन की समस्याएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पीसीओएसएंडोमेट्रियोसिस या अन्य कारणों से निःसंतानता होने पर, हर महिला में आईयूआई की प्रभावशीलता बदल सकती है। इसके अलावा, अगर किसी महिला की पूर्व गर्भावस्था या गर्भपात भी आईयूआई के परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं।
  3. पिछले आईयूआई चक्रों की सफलता या विफलता: पिछले आईयूआई चक्रों के परिणाम भविष्य के उपचार निर्णयों को प्रभावित करते हैं। अगर पिछले चक्र असफल रहे हैं, तो इसके कारण को समझने की कोशिश की जाती है। लगातार विफलता के मामले में अधिक आधुनिक उपचारों पर चर्चा की जा सकती है।
  4. सामान्य स्वास्थ्य और जीवनशैली कारक: वजन, आहार, व्यायाम, धूम्रपान और शराब का सेवन जैसे स्वास्थ्य और जीवनशैली कारक प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। खराब स्वास्थ्य या जीवनशैली विकल्प गर्भधारण की संभावना को कम कर सकते हैं। इन कारकों को सुधारने से आईयूआई की सफलता की संभावना बढ़ सकती है।

एक महिला को कितने आईयूआई चक्रों से गुजरना चाहिए, यह निर्धारित करते समय प्रजनन विशेषज्ञ सभी कारकों पर सावधानीपूर्वक विचार करते हैं।

डॉक्टर का सुझाव

आईयूआई के लिए डॉक्टर का सुझाव सामान्य दिशानिर्देशों और व्यक्तिगत रोगी के कारकों पर आधारित होता है।

  1. सामान्य चिकित्सा दिशानिर्देश: आमतौर पर, अन्य प्रजनन उपचारों का इस्तेमाल करने से पहले 3 से 6 आईयूआई चक्रों की सलाह दी जाती है। यह सीमा उस डेटा पर आधारित है जो बताता है कि अधिकांश गर्भधारण इन चक्रों के दौरान होते हैं।
  2. प्रजनन विशेषज्ञों की इनसाइट: प्रजनन विशेषज्ञ उम्र, अंतर्निहित निःसंतानता के कारण और पिछले आईयूआई चक्रों की प्रतिक्रिया के आधार पर उपचार योजना हैं। युवा महिलाओं या इलाज योग्य स्थितियों वाली महिलाओं के लिए अधिक चक्रों की सलाह दी जा सकती है। अधिक उम्र की महिलाओं या लगातार स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित महिलाओं के लिए कम चक्र का सुखाव दिया जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर आईवीएफ जैसे वैकल्पिक उपचार पर भी विचार किया जा सकता है।
  3. अधिक या कम चक्रों के लिए स्थितियाँ: अगर शुरुआती प्रयास उपचार या निःसंतानता का निदान, गर्भधारण की उच्च संभावना की ओर इशारा करता है, तो अधिक चक्रों की सिफारिश की जा सकती है। इसके विपरीत, अगर आईयूआई चक्र लगातार विफल हो रहे हैं या महत्वपूर्ण प्रजनन समस्याएं हैं, तो कम चक्रों की सलाह और अन्य विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।

यह व्यक्तिगत दृष्टिकोण सुनिश्चित करता है कि आईयूआई उपचार महिला के लिए सर्वोत्तम है या नहीं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

आईयूआई क्या है?

आईयूआई एक प्रजनन उपचार प्रक्रिया है जिसमें शुक्राणु को सीधे बच्चेदानी में डाला जाता है ताकि गर्भधारण की संभावना बढ़ सके।

क्या आईयूआई 100% सफल है?

आईयूआई 100% सफल नहीं है; सफलता दर उम्र और स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। आमतौर पर इसकी सफलता दर 10-20% होती है।

आईयूआई कितनी बार करवा सकते हैं?

आईयूआई आमतौर पर 3 से 6 चक्रों तक किया जा सकता है। यदि इन चक्रों के दौरान गर्भधारण नहीं होता है, तो डॉक्टर स्थिति की समीक्षा करके अन्य उपचार विकल्प पर चर्चा कर सकते हैं।

आईयूआई के लिए उम्र की सीमा क्या है?

आईयूआई के लिए आदर्श उम्र 35 वर्ष से कम है; उम्र बढ़ने पर सफलता दर कम हो सकती है।

Our Fertility Specialists

Dr. Aaheli Maiti

Kolkata New Town, West Bengal

Dr. Aaheli Maiti

MBBS, MS (Obstetrics & Gynaecology)

2+
Years of experience: 
  
  Number of cycles: 
View Profile
Dr. Akriti Gupta

Gorakhpur, Uttar Pradesh

Dr. Akriti Gupta

MBBS, MS (Obstetrics & Gynaecology)

10+
Years of experience: 
  2000+
  Number of cycles: 
View Profile
Dr. Anjali Chauhan

Lajpat Nagar, Delhi

Dr. Anjali Chauhan

MBBS, MS, DNB, FRM - DCR (Obstetrics & Gynaecology)

8+
Years of experience: 
  350+
  Number of cycles: 
View Profile
Dr. Ankur Pandey

Allahabad, Uttar Pradesh

Dr. Ankur Pandey

MBBS, DGO, DNB

8+
Years of experience: 
  100+
  Number of cycles: 
View Profile
Dr. Sonal Chouksey

Bhopal, Madhya Pradesh

Dr. Sonal Chouksey

MBBS, DGO

17+
Years of experience: 
  1200+
  Number of cycles: 
View Profile

To know more

Birla Fertility & IVF aims at transforming the future of fertility globally, through outstanding clinical outcomes, research, innovation and compassionate care.

Need Help?

Talk to our fertility experts

Had an IVF Failure?

Talk to our fertility experts