सूरत में वेरीकोसील का इलाज
Book Your Appointment
सूरत में वेरीकोसील के इलाज की प्रक्रिया
वेरीकोसील के लक्षण दिखें तो डॉक्टर से मिलें। डॉक्टर आपकी समस्या सुनेंगे, जांच करेंगे और सही दिशा में सलाह देंगे। संकोच न करें, जल्दी परामर्श लेने से इलाज आसान होता है।
सूरत में वेरीकोसील के इलाज के लिए हमारे सेंटर
Awards & Recognitions
वेरीकोसील के कारण
वेरीकोसील क्यों होता है? इसका जवाब शरीर में खून के बहाव से जुड़ा है। यह मुख्यतः अंडकोष की नसों में खून के रुकने या वापस बहने में परेशानी के कारण होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि:
- अंडकोष की नसों में ब्लड फ्लो का सही से न होना
- नसों में मौजूद वाल्व का खराब हो जाना
- लंबे समय तक खड़े रहना
- शरीर की बनावट या जन्मजात नसों की कमजोरी
इन कारणों से नसों में दबाव बढ़ता है और सूजन आ जाती है, जिसे वेरीकोसील कहा जाता है। समय पर कारण समझना ही आगे की परेशानी से बचने में मदद करता है।
वेरीकोसील का निदान
वेरीकोसील की सही पहचान करना इलाज का पहला कदम होता है। नीचे दिए गए तरीकों से वेरीकोसील का निदान किया जाता है:
- शारीरिक जांच: खड़े और लेटे हुए अंडकोष की जांच करना।
- अल्ट्रासाउंड: अंडकोष की नसों में सूजन और खून के बहाव को देखने के लिए अल्ट्रासाउंड।
- डॉपलर स्टडी: नसों में खून का फ्लो सही है या नहीं, पता लगाने के लिए डॉप्लर स्टडी।
- सीमन एनालिसिस: अगर संतान न होने की परेशानी है, तो स्पर्म की क्वालिटी और संख्या जांचने के लिए यह जांच की जाती है।
जितना जल्दी वेरीकोसील की पहचान होगी, उतना ही जल्दी और बेहतर इलाज मिल सकेगा। इसलिए इसके लक्षण अनुभव होने पर जाँच में देरी नहीं करनी चाहिए।
वेरीकोसील के जोखिम कारक
कई ऐसे कारण हैं जो वेरीकोसील के खतरे को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं किन लोगों को वेरीकोसील होने की संभावना ज्यादा होती है:
- 15–25 साल के पुरुष
- ले से किसी को वेरीकोसील होजिनके परिवार में पह
- बहुत ज्यादा खड़े रहने वाले पुरुष
- भारी वजन उठाने वाले पुरुष
- बहुत पतले या लंबे पुरुष
जो लोग इन जोखिमों के दायरे में आते हैं, उन्हें नियमित जांच करानी चाहिए। जोखिम पहचान कर आप इस समस्या से पहले ही बचाव कर सकते हैं।
वेरीकोसील के प्रकार
वेरीकोसील के प्रकार उसकी गंभीरता को दर्शाते हैं। इसे आमतौर पर तीन ग्रेड में बांटा जाता है, जिसमें निम्न शामिल हैं:
- ग्रेड 1: केवल खड़े होकर जांच करने पर महसूस होता है।
- ग्रेड 2: बिना किसी दबाव के भी उंगली से महसूस किया जा सकता है।
- ग्रेड 3: बिना जांच उपकरण के भी साफ दिखाई देता है; सूजन स्पष्ट होती है।
वेरीकोसील के प्रकार के आधार उसका इलाज अलग-अलग हो सकता है।
वेरीकोसील का इलाज
वेरीकोसील के इलाज से पहले जान लें कि हर मरीज को इलाज की जरूरत नहीं होती। अगर वेरीकोसील से कोई लक्षण नहीं हैं, तो डॉक्टर सिर्फ निगरानी की सलाह दे सकते हैं। लेकिन जब दर्द, सूजन या निःसंतानता हो, तब इलाज जरूरी होता है।
इलाज के विकल्प:
- दवाएं: सूजन और दर्द के लिए।
- सर्जरी (Varicocelectomy): जब दवा असर न करे या फर्टिलिटी प्रभावित हो।
सर्जरी में सूजी हुई नसों को काटकर या बांधकर ठीक किया जाता है। सही समय पर सही इलाज से वेरीकोसील पूरी तरह ठीक हो सकता है।
वेरीकोसील सर्जरी से पहले क्या तैयारी करें?
सर्जरी से पहले की तैयारी बहुत जरूरी होती है, जिससे ऑपरेशन सफल हो सके। सर्जरी से पहले इन बातों का ध्यान रखें:
- डॉक्टर को अपनी मेडिकल हिस्ट्री जरूर बताएं।
- ली जा रही सभी दवाओं की जानकारी दें।
- सर्जरी से एक दिन पहले हल्का भोजन लें।
- 8 घंटे पहले से कुछ भी खाना-पीना बंद करें (डॉक्टर की सलाह से)।
- धूम्रपान और शराब न लें।
- मानसिक रूप से खुद को शांत और सकारात्मक रखें।
यह तैयारी सर्जरी को आसान और सफल बनाने में मदद करती है।
सर्जरी के बाद किन बातों का ध्यान रखें?
सर्जरी के बाद ठीक से देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। सर्जरी के बाद इन बातों का पालन करें:
- 24-48 घंटे पूरा आराम करें।
- बर्फ की थैली से सूजन कम करें।
- टाइट कपड़े न पहनें, ढीले कपड़े पहनें।
- भारी काम या वजन न उठाएं।
- दी गई दवाएं समय पर लें।
- डॉक्टर से फॉलो-अप परामर्श लें।
- अगर तेज दर्द, बुखार या घाव में रिसाव हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
वेरीकोसील आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, खासकर तब जब इसे नजर अंदाज किया जाए। समय पर जांच, सही निदान और उचित इलाज से यह पूरी तरह ठीक हो सकता है। सूरत जैसे शहर में आपको अनुभवी डॉक्टर और बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं। अगर आपको अंडकोष में दर्द, सूजन या संतान उत्पत्ति में समस्या हो रही है, तो देर न करें। आज ही बिरला फर्टिलिटी वैरिकोसेले विशेषज्ञ सूरत से मिलें।
बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ क्यों चुनें?
बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ देश की सबसे तेजी से बढ़ती और विश्वसनीय आईवीएफ चेन है, जो 39+ शहरों में मौजूद है — जैसे कि दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, गुरुग्राम और बेंगलुरु। हम अब तक 2.3 लाख+ परिवारों को माता-पिता बनने की इस खूबसूरत यात्रा में सहयोग दे चुके हैं — वो भी भरोसे, संवेदनशील देखभाल और एडवांस ट्रीटमेंट्स के साथ।
बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ में हमारा फोकस है, हर दम्पति को उनकी जरूरत के अनुसार पर्सनलाइज्ड और एक्सपर्ट गाइडेंस देना। हमारी टीम पेशेंट-फर्स्ट अप्रोच के साथ आपको मिलती है भरोसेमंद और सही इलाज की सुविधा।
हमारी खासियत:
- अनुभवी फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट्स जो बनाते हैं आपकी कंडीशन के अनुसार पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान
- एडवांस डायग्नोस्टिक लैब्स जिससे मिलती है सटीक रिपोर्ट
- दवाओं के साथ-साथ लाइफस्टाइल और डायटरी गाइडेंस
- 120+ एक्सपर्ट्स के साथ वर्ल्ड-क्लास फर्टिलिटी क्लीनिक्स और 95% पेशेंट संतुष्टि स्कोर
- 100% पारदर्शी कीमत — बिना किसी छुपे चार्ज के
अगर आप अपनी फर्टिलिटी हेल्थ को लेकर परेशान हैं और उससे छुटकारा पाने के लिए सर्वोत्तम उपचार चाहते हैं, तो हमसे बेझिझक संपर्क करें। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ में पेरेंटहुड की उम्मीद को मिलती है एक नई उड़ान।
Top IVF Centers in Popular Cities
- IVF Center in Delhi
- IVF Center in New Town Kolkata
- IVF Center in Gurgaon
- IVF Center in Rewari
- IVF Center in Lucknow
- IVF Center in Varanasi
- IVF Center in Gorakhpur
- IVF Center in Noida
- IVF Center in Prayagraj
- IVF Center in Meerut
- IVF Center in Kolkata
- IVF Center in Howrah
- IVF Center in Bhubaneswar
- IVF Center in Cuttack
- IVF Center in Surat
- IVF Center in Ahmedabad
- IVF Center in Ranchi
- IVF Center in Chandigarh
- IVF Center in Guwahati
- IVF Center in Raipur
- IVF Center in Jaipur
- IVF Center in Nagpur
- IVF Center in Hyderabad
- IVF Center in Indore
- IVF Center in Bhopal
- IVF Center in Kozhikode
- IVF Center in Kannur
- IVF Center in Mangalore
- IVF Center in Palakkad
- IVF Center in Salem
- IVF Center in Thrissur
- IVF Center in Bangalore
- IVF Center in Kolar
- IVF Center in Mumbai
- IVF Center in Vijayapura
- IVF Center in Chennai
- IVF Center in Patna
- IVF Center in Perinthalmanna
- IVF Center in Siliguri
- IVF Center in Jalandhar
- IVF Center in Gachibowli








Select City