कोलकाता में आईसीएसआई ट्रीटमेंट का खर्च
₹1,10,000
₹63,000
₹1,57,000Book an Appointment
आईसीएसआई का पूरा नाम 'इंट्रासाइटोप्लास्मिक स्पर्म इंजेक्शन' है। जब किसी पुरुष में स्पर्म की संख्या कम या शून्य होती है तो उसका उपचार करने के लिए डॉक्टर आईसीएएसई का चयन करते हैं। इस उपचार के दौरान डॉक्टर सबसे स्वस्थ स्पर्म को चुनकर उसे एक अंडे में इंजेक्ट करते हैं। फिर निषेचित अंडे को महिला के बच्चेदानी में ट्रांसफर करते हैं।
बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ, कोलकाता में आईसीएसआई की सफलता दर अधिक है। इस प्रक्रिया में लगभग 10 में से 8 दम्पति पहली कोशिश में सफलता प्राप्त करते हैं। आइए कोलकाता में आईसीएसआई के खर्च और उसको प्रभावित करने वाले कारकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कोलकाता में आईसीएसआई ट्रीटमेंट के लिए शुरुआती टेस्ट और उनका खर्च
| टेस्ट का नाम | औसत खर्च | अधिकतम खर्च | न्यूनतम खर्च |
| सीमन एनालिसिस | ₹1400 | ₹1,500 | ₹1,000 |
| हॉर्मोनल प्रोफाइल | ₹8,500 | ₹10,000 | ₹7,000 |
| ओवेरियन रिजर्व टेस्टिंग | ₹4,500 | ₹6,000 | ₹3,000 |
| जेनेटिक स्क्रीनिंग | ₹65,000 | ₹1,00,000 | ₹30,000 |
| अल्ट्रासाउंड स्कैन | ₹875 | ₹1,000 | ₹750 |
| संक्रामक रोग स्क्रीनिंग | ₹7,500 | ₹10,000 | ₹5,000 |
| कुल खर्च | ₹87,625 | ₹128,500 | ₹46,750 |
कोलकाता में आईसीएसआई के लिए 0% ब्याज दर पर आसान ईएमआई विकल्प
आईसीएसआई ट्रीटमेंट एक जटिल और महंगी प्रक्रिया है। इसकी लागत कई दम्पतियों के लिए एक बड़ा बोझ हो सकती है। हम इसे अच्छी तरह समझते हैं और यह चाहते हैं कि आप अपने माता-पिता बनने का सपना पूरा करने के लिए आवश्यक उपचार प्राप्त करें। इसलिए हम 0% ब्याज दर पर आसान ईएमआई विकल्प प्रदान करते हैं। हमारी स्पष्ट मूल्य निर्धारण योजनाओं में कोई छुपी हुई लागत नहीं होती, जिससे आपकी वित्तीय योजना हमेशा सुनिश्चित रहती है। कोलकाता में आईसीएसआई उपचार शुरू करने से पहले आप हमारे वित्तीय सलाहकारों से बात करें। ये आपको सब कुछ समझाएंगे और आपकी ख़ास जरूरतों को ध्यान में रखते हुए व्यक्तिगत उपचार योजनाएं प्रदान करेंगे।
क्या आईसीएसआई की लागत बीमा में कवर होती है?
आईसीएसआई खर्च को कोलकाता की अधिकांश बीमा कंपनियां कवर नहीं करतीं हैं, क्योंकि इसे एक मानक उपचार नहीं माना जाता है। दरअसल, भारत में किसी भी प्रकार के फर्टिलिटी उपचार का कवर सीमित ही रहता है। कुछ प्राइवेट एम्प्लॉयर अपने कर्मचारियों के बीमा कवर के तहत आईसीएसआई को शामिल कर सकते हैं, लेकिन भारत में यह बहुत कम है। अधिकांश मामलों में, कोलकाता में आईसीएसआई उपचार बीमा द्वारा कवर नहीं किया जाएगा। भारत में प्रजनन से संबंधित बढ़ती चर्चाओं के साथ, हम उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले वर्षों में यह स्थिति बदल सकती है।
बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ, कोलकाता में आईसीएसआई ट्रीटमेंट का पैकेज
आईसीएसआई के खर्च में कई आवश्यक कारक शामिल होते हैं, जैसे कि फर्टिलिटी विशेषज्ञ से परामर्श, ओव्यूलेशन इंडक्शन, स्पर्म की तैयारी और आईसीएसआई प्रक्रिया, जिसमें एक स्पर्म को सीधे एग में इंजेक्ट किया जाता है। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ, कोलकाता में हम एक विस्तृत आईसीएसआई पैकेज प्रदान करते हैं, जो सफलता दर को बढ़ाने और आपको सर्वश्रेष्ठ अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। आईसीएसआई पैकेज को विस्तार से समझने के लिए नीचे दिया गए चार्ट को देखें।
आईसीएसआई ट्रीटमेंट के लिए आवश्यक खर्च
| प्रक्रिया का नाम | न्यूनतम लागत | अधिकतम लागत |
| फर्टिलिटी विशेषज्ञ से परामर्श | ₹500 | ₹1,000 |
| ओव्यूलेशन इंडक्शन और मॉनिटरिंग (महिला पार्टनर के लिए) | ₹10,000 | ₹15,000 |
| सीमन कलेक्शन और एनालिसिस | ₹500 | ₹1,000 |
| आईसीएसआई प्रक्रिया (स्पर्म को एग में इंजेक्ट करना) | ₹12,000 | ₹15,000 |
| एम्ब्र्यो कल्चर और ट्रांसफर | ₹40,000 | ₹45,000 |
| कुल खर्च | ₹63,000 | ₹77,000 |
कोलकाता में आईसीएसआई उपचार की अतिरिक्त लागत (यदि आवश्यक हो)
| प्रक्रिया का नाम | न्यूनतम लागत | अधिकतम लागत |
| आईसीएसआई के साथ TESA/PESA (स्पर्म निकालने की तकनीकें) | ₹37,000 | ₹42,000 |
| ब्लास्टोसिस्ट कल्चर (यदि आवश्यक हो) | ₹15,000 | ₹15,000 |
| प्राइमप्लांटेशन जेनेटिक टेस्टिंग (PGT) | ₹30,000 | ₹1,00,000 |
| कुल खर्च | ₹82,000 | ₹1,57,000 |
कोलकाता में आईसीएसआई की कुल लागत को प्रभावित करने वाले कारक
अनेक ऐसे कारक हैं जो आईसीएसआई की लागत को प्रभावित करते हैं जिसमें मुख्य रूप से निम्न शामिल हैं:
- परामर्श शुल्क: किसी भी फर्टिलिटी उपचार से पहले, एक फर्टिलिटी विशेषज्ञ से प्रारंभिक परामर्श लेना आवश्यक है, ताकि रोगी की समस्याओं की गहराई को समझा जा सके। क्लिनिक की विशेषज्ञता और डॉक्टर के अनुभव के आधार पर, प्रारंभिक परामर्श शुल्क में भिन्नता हो सकती है।
- डॉक्टर की फीस: आईसीएसआई में, फर्टिलिटी टीम को उच्च विशेषज्ञता वाले विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है, क्योंकि आईसीएसआई का सफलता दर आईवीएफ की तुलना में कहीं अधिक होता है और लागत भी कम होती है। इसलिए, डॉक्टर का अनुभव, योग्यताएँ और प्रतिष्ठा उनके शुल्क को प्रभावित कर सकती हैं।
- डायग्नोस्टिक टेस्ट: प्रक्रिया से पहले और दौरान विभिन्न टेस्ट की आवश्यकता हो सकती है, जो कुल खर्च में योगदान करते हैं। इन टेस्ट में अल्ट्रासाउंड, सीमन विश्लेषण, स्पर्म की तैयारी, आदि शामिल हो सकते हैं।
- लैब शुल्क: ब्लास्टोसिस्ट कल्चर, स्पर्म रिट्रीवल तकनीकें और अतिरिक्त जेनेटिक स्क्रीनिंग जैसी उन्नत तकनीकों के लिए लैब यानी लैब शुल्क कुल लागत में वृद्धि कर सकते हैं। आवश्यक टेस्ट रोगी की व्यक्तिगत स्थिति पर निर्भर करेंगे।
- आईसीएसआई के बाद फॉलो-अप: आईसीएसआई के बाद फॉलो-अप अपॉइंटमेंट्स और टेस्ट महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि रोगी को लगातार स्कैन की श्रृंखला के माध्यम से मॉनिटर किया जाएगा, जिससे अतिरिक्त लागत आएगी। उपचार में लगे समय और परिणाम के आधार पर, अंतिम लागत में भिन्नता हो सकती है।
कोलकाता में आईसीएसआई के लिए हमें क्यों चुनें?
| किफायती और पारदर्शी दाम | 120+ फर्टिलिटी एक्सपर्ट |
| कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं | 1,20,000+ आईवीएफ साइकिल |
| 24/7 देखभाल और सेवा | 37 शहरों में 50 सेंटर्स |
| ज़ीरो कॉस्ट EMI की सुविधा | 2.3 लाख मरीज़ों का विश्वास |
हमारी विशेषज्ञता विश्वास बनाने और उन दम्पति के लिए एक आशा की किरण प्रदान करने में है, जो माता-पिता बनने के अपने अंतिम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सही दिशा की तलाश में हैं। यही कारण है कि हम भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाली आईवीएफ चेन हैं और देश की 3 सबसे बेहतरीन आईवीएफ चेन में रैंक किए गए हैं।
आईसीएसआई उपचार शुरू करने से पहले, इन 6 महत्वपूर्ण लागत से संबंधित कारकों पर विचार करें
- ओव्यूलेशन इंडक्शन के लिए दवाइयाँ: आईसीएसआई की सफलता सुनिश्चित करने के लिए महिला पार्टनर को ओव्यूलेशन के सही समय पर होने के लिए दवाइयाँ दी जाती हैं। यह पहला लागत कारक है।
- स्पर्म की तैयारी और आईसीएसआई प्रक्रिया की लागत: स्पर्म को आईसीएसआई प्रक्रिया के लिए तैयार करने के लिए स्पर्म वॉशिंग और तैयारी की लागत आती है।
- भ्रूण कल्चर और मॉनिटरिंग शुल्क: जब स्पर्म और अंडा निषेचनित होते हैं, तो उन्हें कल्चर किया जाता है और लैब में उनकी निगरानी की जाती है, जब तक वे उस स्तर तक नहीं पहुंच जाते, जब उन्हें महिला के प्रजनन तंत्र में स्थानांतरित किया जा सके।
- ब्लास्टोसिस्ट ट्रांसफर: यदि ट्रांसफर ब्लास्टोसिस्ट चरण में करना हो, तो इसके लिए अलग से शुल्क लिया जाएगा।
- भ्रूण के लिए जेनेटिक टेस्टिंग (PGT): यदि आपके फर्टिलिटी विशेषज्ञ को लगता है कि आपके मामले में भ्रूण की जेनेटिक टेस्टिंग की आवश्यकता है, तो यह अतिरिक्त लागत जोड़ सकती है।
- आईसीएसआई साइकिल की संख्या: उम्र 35 से अधिक होने पर गर्भधारण में कठिनाई , इसलिए सकारात्मक गर्भावस्था दिखाने के लिए अधिक साइकिल की आवश्यकता हो सकती है।
आईसीएसआई ट्रीटमेंट से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ के भारत में 50 से अधिक सेंटर हैं। कोलकाता में हमारे 1 फर्टिलिटी सेंटर हैं जहां से आप आईसीएसआई उपचार प्राप्त कर सकते हैं। कृपया नीचे दिए गए पते देखें:
Top IVF Centers in Popular Cities
- IVF Center in Delhi
- IVF Center in New Town Kolkata
- IVF Center in Gurgaon
- IVF Center in Rewari
- IVF Center in Lucknow
- IVF Center in Varanasi
- IVF Center in Gorakhpur
- IVF Center in Noida
- IVF Center in Prayagraj
- IVF Center in Meerut
- IVF Center in Kolkata
- IVF Center in Howrah
- IVF Center in Bhubaneswar
- IVF Center in Cuttack
- IVF Center in Surat
- IVF Center in Ahmedabad
- IVF Center in Ranchi
- IVF Center in Chandigarh
- IVF Center in Guwahati
- IVF Center in Raipur
- IVF Center in Jaipur
- IVF Center in Nagpur
- IVF Center in Hyderabad
- IVF Center in Indore
- IVF Center in Bhopal
- IVF Center in Kozhikode
- IVF Center in Kannur
- IVF Center in Mangalore
- IVF Center in Palakkad
- IVF Center in Salem
- IVF Center in Thrissur
- IVF Center in Bangalore
- IVF Center in Kolar
- IVF Center in Mumbai
- IVF Center in Vijayapura
- IVF Center in Chennai
- IVF Center in Patna
- IVF Center in Perinthalmanna
- IVF Center in Siliguri
- IVF Center in Jalandhar
- IVF Center in Gachibowli
Select City