Trust img
Follicles Meaning in Hindi: फॉलिकल्स क्या होता है?

Follicles Meaning in Hindi: फॉलिकल्स क्या होता है?

Dr. Rakhi Goyal
Dr. Rakhi Goyal

MBBS, MD (Obstetrics and Gynaecology)

23+ Years of experience

क्या आपने कभी यह सोचा है कि फॉलिकल्स (Follicles) की आपकी फर्टिलिटी में क्या भूमिका होती है? अगर आप बच्चा प्लान कर रहे हैं, तो फॉलिकल्स की अहमियत को समझना जरूरी है। इस ब्लॉग में, हम आपको विस्तार से बताएंगे कि फॉलिकल्स होते क्या हैं। उनका काम क्या है और प्रजनन में उनका क्या महत्व है।

फॉलिकल्स क्या हैं? – What is Follicle in Hindi

दरअसल, फॉलिकल्स अंडाशय के भीतर छोटी-छोटी थैलियां होती हैं। इनमें अपरिपक्व अंडे होते हैं। इन्हें ओसाइट्स भी कहा जाता है। पीरियड्स के दौरान हर महीने कई फॉलिकल्स बनते हैं। हालांकि, फॉलिकल्स के बनने भर से काम नहीं होता। इसके बनने की प्रक्रिया में कोई एक फॉलिकल परिपक्व होता है गर्भ धारण के लिए वही फॉलिकल संभावित अंडा रिलीज करता है। इसलिए ओवुलेशन के लिए फॉलिकल का साइज कई बार अहम हो जाता है।

फॉलिकल्स कैसे काम करते हैं?

फॉलिकल्स का विकास पिट्यूटरी ग्लैंड और अंडाशय में बनने वाले हार्मोन पर निर्भर करता है। माहवारी के शुरुआती दिनों में फॉलिकल्स की गति को तेज करने वाला हार्मोन (फॉलिकल्स स्टुमिलेटिंग हार्मोन/एफएसएच), इन्हें परिपक्व करने में भूमिका निभाता है। इन फॉलिकल्स के बढ़ने के साथ ही एस्ट्रोजन का निर्माण होता है, जो गर्भाशय को गर्भावस्था के लिए तैयार करता है।

माहवारी के मध्य के आसपास, ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (एलएच) में बढ़ोतरी ओव्यूलेशन को ट्रिगर करती है। परिपक्व फॉलिकल से एक अंडा रिलीज होता है। यह अंडा फिर फैलोपियन ट्यूब में चला जाता है जहां इसे शुक्राणु (स्पर्म) का साथ मिलता है और आखिरकार गर्भधारण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

ओवेरियन रिजर्व और फॉलिकल काउंट को समझना

ओवेरियन रिजर्व का मतलब किसी महिला के अंडाशय में अंडों की संख्या और उनकी क्वालिटी से है। यह प्रजनन क्षमता तय करने का अहम फैक्टर है। ओवेरियन रिजर्व का आकलन करने का एक तरीका फॉलिकल काउंट या एंट्रल फॉलिकल काउंट (एएफसी) है। यह महिला के माहवारी के शुरुआती चरण के दौरान अल्ट्रासाउंड टेस्ट के जरिए किया जाता है।

इन छोटे फॉलिकल्स की गिनती और इन्हें माप कर, डॉक्टर किसी महिला के अंडाशय में बाकी बचे अंडों की संख्या का अनुमान लगा सकते हैं। ज्यादा एएफसी बेहतर ओवेरियन रिजर्व और सफल गर्भ धारण की बेहतर संभावना का संकेत देता है।

फर्टिलिटी के इलाज में फॉलिकल्स की भूमिका

इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) और अंतर्गर्भाशयी गर्भाधान (इंट्रायूटराइन इनसेमिनेशन/आईयूआई) जैसे फर्टिलिटी से जुड़े इलाज में फॉलिकल्स की अहम भूमिका होती है। आईवीएफ में, प्रजनन से जुड़ी दवाओं का इस्तेमाल करके अंडाशय को कई परिपक्व फॉलिकल्स बनाने के लिए तैयार करना लक्ष्य होता है। फिर इन फॉलिकल्स को एक छोटी सर्जरी के दौरान हासिल किया जाता है। इसके बाद लेबोरेटरी में शुक्राणु के साथ फर्टिलाइज किया जाता है। इससे मिले भ्रूण को फिर गर्भाशय में इम्पलांट कर दिया जाता है।

दूसरी तरफ आईयूआई में, अल्ट्रासाउंड स्कैन का इस्तेमाल करके फॉलिकल्स के विकास को मॉनिटर किया जाता है। एक बार जब फॉलिकल्स तय साइज तक पहुंच जाते हैं, तो तैयार शुक्राण का नमूना सीधे गर्भाशय में डाला जाता है, जिससे फर्टिलाइजेशन की संभावना बढ़ जाती है।

प्रोफेशनल गाइडेंस की तलाश

अगर आप प्रजनन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं या आपको गर्भ धारण के लिए आईवीएफ या आईयूएफ का सुझाव दिया गया है, तो किसी प्रतिष्ठित प्रजनन एक्सपर्ट से गाइडेंस लेना जरूरी है। बिड़ला फर्टिलिटी और आईवीएफ में, हम प्रजनन से जुड़े इलाज के साथ आने वाली भावनात्मक और शारीरिक चुनौतियों को समझते हैं। हमारी अनुभवी टीम आपके सफर के दौरान निजी देखभाल पक्का करते हुए, आप दोनों के इलाज के लिए उपलब्ध विकल्पों का मूल्यांकन और ऑफर करके एक संतुलित अप्रोच का इस्तेमाल करती है।

आज ही ऐक्शन लें!

अगर आप बच्चा प्लान कर रहे हैं, तो बिड़ला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ से परामर्श लेने का समय तय करें। हर तरह से आपका ख्याल रखने वाली हमारी टीम आपके प्रजनन के सफर के हर चरण में आपका मार्गदर्शन करेगी। इनफर्टिलिटी को अपने रास्ते में ना आने दें – आइए हम परिवार शुरू करने के आपके सपने को पूरा करने में आपकी मदद करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

फॉलिकल्स प्रजनन क्षमता में किस तरह मदद करते हैं?

माहवारी के हर चक्र के दौरान, कई फॉलिकल्स परिपक्व होने लगते हैं। लेकिन आमतौर पर, ओव्यूलेशन के दौरान सिर्फ एक मुख्य फॉलिकल कूप ही अंडा रिलीज करता है। सफल गर्भाधान के लिए स्वस्थ फॉलिकल्स की मौजूदगी और उनका बनना जरूरी है।

फर्टिलिटी के इलाज में फॉलिकल के विकास को मॉनिटर करना क्यों जरूरी है?

फॉलिकल के विकास को मॉनिटर करना फर्टिलिटी के इलाज का एक अहम पहलू है, क्योंकि इससे डॉक्टरों को यह तय करने में मदद मिलती है कि अंडे रिट्राइव करने या संभोग करने का सही समय कब हैं। बढ़ते फॉलिकल्स के साइज और संख्या को ट्रैक करने के लिए अल्ट्रासाउंड स्कैन और खून की टेस्टिंग का इस्तेमाल किया जाता है।

क्या पुरुषों और महिलाओं दोनों को अपने फॉलिकल्स में समस्या हो सकती है?

हां। पुरुष और महिला दोनों ही फॉलिकल्स से जुड़ी समस्याओं का अनुभव कर सकते हैं। महिलाओं में, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओसी) जैसी स्थितियों के चलते कई छोटे सिस्टिक फॉलिकल्स हो सकते हैं जो ठीक से विकसित नहीं हो पाते हैं। पुरुषों में, कुछ हार्मोनल असंतुलन शुक्राणु की क्वालिटी और इसके बनने की प्रक्रिया पर असर डाल सकते हैं, जो आखिरकार फर्टिलाइजेशन को प्रभावित करता है।

कोई क्लिनिक पुरुषों और महिलाओं दोनों में फॉलिकल्स से जुड़ी समस्याओं का मूल्यांकन और इलाज किस तरह कर सकता है?

हमारे क्लीनिक फर्टिलिटी में मदद चाहने वाले पुरुषों और महिलाओं के लिए इलाज के विकल्पों का मूल्यांकन और ऑफर करके एक संतुलित अप्रोच अपनाते हैं। हार्मोन लेवल टेस्टिंग, शुक्राणु एनालिसिस, अल्ट्रासाउंड स्कैन और अन्य डायग्नोस्टिक प्रक्रियाओं सहित व्यापक मूल्यांकन के जरिए, हमारे एक्सपर्ट पुरुषों और महिलाओं दोनों में फॉलिकल्स के विकास को प्रभावित करने वाले किसी भी मसले की पहचान कर सकते हैं। इलाज के विकल्पों में लाइफस्टाइल में बदलाव, दवाएं, फर्टिलिटी में मददगार तकनीक जैसे अंतर्गर्भाशयी गर्भाधान (आईयूआई) या इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) शामिल हो सकते हैं।

“फॉलिकल्स क्या है” पर हमारे अक्सर पूछे जाने वाले सवाल के सेक्शन को पढ़ने के लिए समय निकालने के लिए धन्यवाद। अगर आपके पास इस विषय या किसी अन्य फर्टिलिटी संबंधी पूछताछ के बारे में कोई और सवाल या चिंता है, तो कृपया हमारे जानकार एक्सपर्ट की टीम से संपर्क करने में संकोच ना करें। हम माता-पिता बनने की दिशा में आपके सफर में आपको सपोर्ट करने के लिए यहां हैं।

Our Fertility Specialists

Dr. Vedika Bali

Lajpat Nagar, Delhi

Dr. Vedika Bali

MBBS, MS (Obstetrics & Gynaecology)

7+
Years of experience: 
  520+
  Number of cycles: 
View Profile
Dr. Shivika Gupta

Gurgaon - Sector 51, Haryana

Dr. Shivika Gupta

MBBS, MD/MS (Obstetrics and Gynecology)

10+
Years of experience: 
  5000+
  Number of cycles: 
View Profile
Dr. Rakhi Goyal

Chandigarh

Dr. Rakhi Goyal

MBBS, MD (Obstetrics and Gynaecology)

23+
Years of experience: 
  4000+
  Number of cycles: 
View Profile

To know more

Birla Fertility & IVF aims at transforming the future of fertility globally, through outstanding clinical outcomes, research, innovation and compassionate care.

Need Help?

Talk to our fertility experts

Had an IVF Failure?

Talk to our fertility experts