भारत में स्पर्म फ्रीजिंग का खर्च
₹15,300
₹13,600
₹17,000Book an Appointment
भारत में स्पर्म फ़्रीज़िंग के खर्च का विवरण:
| प्रक्रिया | औसत खर्च | अधिकतम खर्च | न्यूनतम खर्च |
| परामर्श शुल्क | ₹750 | ₹1,000 | ₹500 |
| सीमेन एनालिसिस | ₹800 | ₹1,000 | ₹600 |
| क्रायोप्रिज़र्वेशन (3 महीने) | ₹2,750 | ₹3,000 | ₹2,500 |
| क्रायोप्रिज़र्वेशन (1 साल) | ₹11,000 | ₹12,000 | ₹10,000 |
| कुल खर्च | ₹15,300 | ₹17,000 | ₹13,600 |
भारत में एग को फ़्रीज़ कराने के अतिरिक्त खर्च (यदि आवश्यक हो)
- एक्सटेंडेड स्टोरेज प्लान / रिन्यूअल (प्रति साल): जो लोग अपने स्पर्म को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, उन्हें हर साल अपनी योजना का रिन्यू कराना होगा, जिसका न्यूनतम खर्च ₹10,000 और अधिकतम ₹12,000 है।
- एकाधिक सीमेन कलेक्शन सेशन: यदि कई सीमेन कलेक्शन की आवश्यकता है, तो खर्च ₹10,000 प्रति सेशन रहेगा।
- हार्मोनल एनालिसिस: स्पर्म को फ़्रीज़ करने से पहले, प्रजनन क्षमता की जाँच के लिए एक संपूर्ण हार्मोनल एनालिसिस की आवश्यकता हो सकती है। इस जांच का खर्च ₹15,000 से ₹20,000 तक हो सकता है।
स्पर्म फ़्रीज़िंग के खर्च को प्रभावित करने वाले कारक
कुछ कारक कुल खर्च को प्रभावित कर सकते हैं:
- क्लिनिक की प्रतिष्ठा और लोकेशन – बड़े शहरों में क्लिनिक आमतौर पर हाई ऑपरेशनल खर्च के कारण अधिक चार्ज लेते हैं।
- स्टोर करने का समय – आप जितने ज़्यादा समय के लिए स्पर्म स्टोर कराएँगे, खर्च उतना ही ज़्यादा होगा।
- अतिरिक्त खर्च – यदि स्पर्म का उपयोग आईयूआई, आईवीएफ या आईसीएसआई जैसे फर्टिलिटी प्रक्रियाओं के लिए किया जाता है, तो अतिरिक्त खर्च लागू होगा।
भारत में स्पर्म फ़्रीज़िंग का सक्सेस रेट क्या है?
भारत में स्पर्म फ़्रीज़िंग की सक्सेस कई फ़ैक्टर्स पर निर्भर करती है। प्रमुख फ़ैक्टर्स निम्न हैं –
- फ़्रीज़िंग से पहले स्पर्म की क्वालिटी।
- क्लिनिक की फ़्रीज़िंग और थाविंग तकनीक।
- फ़र्टिलाइज़ेशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तरीक़े जैसे कि आईयूआई, आईवीएफ या आईसीएसआई।
आमतौर पर, अच्छी तरह से प्रिज़र्व किए हुए फ्रोजन स्पर्म का सर्वाइवल रेट बहुत अच्छा होता है। फिर भी, कुछ स्पर्म थाविंग प्रक्रिया में जीवित नहीं रह पाते हैं, इसलिए सफलता की संभावना के बारे में अपने डॉक्टर से बात करना ज़रूरी है।
क्या स्पर्म को फ़्रीज़ करना इंश्योरेंस में कवर होता है?
भारत में ज़्यादातर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान द्वारा स्पर्म फ़्रीज़िंग को कवर नहीं किया जाता है, क्योंकि इसे मेडिकल समस्या नहीं माना जाता है। हालाँकि, कुछ इंश्योरेंस कंपनियाँ कुछ कॉर्पोरेट मेडिकल प्लान, फर्टिलिटी-स्पेसिफिक ऐड-ऑन या पार्शियल कवरेज दे सकती हैं। प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपने इंश्योरर से इसकी पुष्टि कर लेना सबसे बेहतर है।
भारत में इंफर्टिलिटी की समस्याओं के प्रति जागरूकता समय के साथ बढ़ रही है, इसलिए आने वाले समय में बीमा कंपनियों द्वारा फर्टिलिटी उपचार का कवरेज शुरू किए जाने की उम्मीद है।
Birla Fertility & IVF में स्पर्म फ़्रीज़िंग के लिए आसान ईएमआई ऑप्शन
यदि आप खर्चे को लेकर परेशान हैं, तो Birla Fertility & IVF के पास आपकी मदद करने के लिए कुछ है। हम सभी को स्पर्म फ़्रीज़िंग को आसान बनाने के लिए 0% इंटरेस्ट रेट्स पर ईएमआई ऑप्शन प्रदान करते हैं। आप बिना इंटरेस्ट के इंस्टॉलमेंट में कुल राशि का भुगतान कर सकते हैं, जो हमारे प्लान को फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन के लिए एक पसंदीदा ऑप्शन बनाते हैं।
स्पर्म फ़्रीज़िंग से पहले विचार करने योग्य बातें
स्पर्म फ़्रीज़िंग में होने वाले ख़र्चों को समझने से सही फ़ैसला लेने में मदद मिल सकती है, ताकि आप प्रक्रिया के बाद अनावश्यक खर्चों से बच सकें। इसमें निम्नलिखित कुछ खर्चें शामिल हैं:
सीमेन एनालिसिस का खर्च
- सीमेन की जाँच स्पर्म हेल्थ का आकलन करने में पहला कदम है।
- इसमें स्पर्म की गिनती, स्पर्म मोटिलिटी और मोरफोलॉजी शामिल है।
- खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि मूल्यांकन कितना डिटेल में है।
- यदि कोई व्यक्ति डीएनए फ़्रैगमेंटेशन के लिए एडवांस्ड जाँच का ऑप्शन चुनता है तो खर्चा बढ़ सकता है।
- किसी अन्य स्पर्म क्वालिटी से संबंधित समस्याओं के लिए किए गए जांच भी खर्च को बढ़ा सकता हैं।
क्रायोप्रिजर्वेशन प्रोसेस चार्जेस
- क्रायोप्रिजर्वेशन स्पर्म फ़्रीज़िंग का मुख्य भाग है।
- इसमें स्पर्म को इकट्ठा करना, प्रोसेस करना और फ़्रीज़ करना शामिल है।
- सुनिश्चित करें कि फ़ीस में शुरुआती फ़्रीज़िंग प्रक्रिया और स्टोरेज का पहला साल दोनों शामिल है या नहीं।
स्टोरेज पीरियड और एनुअल चार्जेस
- अधिकांश क्लीनिक शुरुआती पैकेज में कम समय वाला स्टोरेज पीरियड शामिल करते हैं, जो आमतौर पर 6 महीने से 1 साल तक होता है।
- इसके बाद, आपको एनुअल स्पर्म स्टोरेज चार्ज देना होगा।
- क्लिनिक और आपके द्वारा चुने गए स्टोरेज के समय के आधार पर खर्चा अलग-अलग होता है।
जेनेटिक जांच का खर्च (यदि आवश्यक हो)
यदि आप डोनर एग या सरोगेसी के साथ आईवीएफ पर विचार कर रहे हैं, तो इनहेरिटेड कंडीशंस की जांच के लिए जेनेटिक जांच की सलाह दी जा सकती है।
हालांकि जेनेटिक स्क्रीनिंग ज़रूरी नहीं है, लेकिन यह स्वस्थ प्रेगनेंसी की योजना बनाने में मदद कर सकती है।
स्पर्म की क्वालिटी की मॉनिटरिंग
- क्वालिटी बनाए रखने के लिए स्पर्म को -196 °C पर लिक्विड नाइट्रोजन में स्टोर किया जाना चाहिए।
- हालांकि फ्रोज़ेन स्पर्म आमतौर पर कई सालों तक उपयोग योग्य रहते हैं, कुछ क्लीनिक समय-समय पर क्वालिटी चेक ऑफर करते हैं। यह ऑप्टीमल प्रिजर्वेशन को सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है।
- सबसे बेहतर नतीजों के लिए एडवांस्ड क्रायोप्रिजर्वेशन तकनीक वाले क्लिनिक का चयन करें।
चाहे आपके पर्सनल कारण हों या मेडिकल, स्पर्म फ़्रीज़िंग, फर्टिलिटी को बनाए रखने के लिए एक प्रभावी ऑप्शन है। हमने पाया है कि स्पर्म को फ्रीज़ करने का कुल खर्च कई कारकों पर निर्भर करता है, जिसमें आपके द्वारा चुने गए क्लिनिक का प्रकार, स्पर्म को स्टोर करने का समय और यदि कोई अतिरिक्त प्रक्रिया अपनाई जाती है, तो यह सब शामिल हैं। Birla Fertility & IVF में हम उचित मूल्य, 0% ईएमआई ऑप्शन और सबसे बेहतर फर्टिलिटी केयर प्रदान करते हैं, जो आपको बिना किसी चिंता के अपने फर्टिलिटी भविष्य को सुरक्षित करने में मदद करती है।
भारत में स्पर्म फ़्रीज़िंग के लिए हमें क्यों चुनें?
Birla Fertility & IVF में, आपको मिलता है:
- अनुभवी फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट – क्रायोप्रिजर्वेशन और फर्टिलिटी देखभाल के एक्सपर्ट।
- अत्याधुनिक लैब्स – बेहतर स्पर्म सर्वाइवल रेट के लिए एडवांस्ड तकनीक
- पारदर्शी खर्च – खर्चे का साफ़ ब्रेकडाउन के साथ नो-हिडन फीस।
- रोगी-केंद्रित देखभाल – प्रक्रिया के हर चरण के माध्यम से सहायक मार्गदर्शन।
स्पर्म फ्रीजिंग Cost in Other Cities
Top IVF Centers in Popular Cities
- IVF Center in Delhi
- IVF Center in New Town Kolkata
- IVF Center in Gurgaon
- IVF Center in Rewari
- IVF Center in Lucknow
- IVF Center in Varanasi
- IVF Center in Gorakhpur
- IVF Center in Noida
- IVF Center in Prayagraj
- IVF Center in Meerut
- IVF Center in Kolkata
- IVF Center in Howrah
- IVF Center in Bhubaneswar
- IVF Center in Cuttack
- IVF Center in Surat
- IVF Center in Ahmedabad
- IVF Center in Ranchi
- IVF Center in Chandigarh
- IVF Center in Guwahati
- IVF Center in Raipur
- IVF Center in Jaipur
- IVF Center in Nagpur
- IVF Center in Hyderabad
- IVF Center in Indore
- IVF Center in Bhopal
- IVF Center in Kozhikode
- IVF Center in Kannur
- IVF Center in Mangalore
- IVF Center in Palakkad
- IVF Center in Salem
- IVF Center in Thrissur
- IVF Center in Bangalore
- IVF Center in Kolar
- IVF Center in Mumbai
- IVF Center in Vijayapura
- IVF Center in Chennai
- IVF Center in Patna
- IVF Center in Perinthalmanna
- IVF Center in Siliguri
- IVF Center in Jalandhar
- IVF Center in Gachibowli
Select City