Trust img
ओवरी में गांठ का घरेलू इलाज – Ovarian Cyst Treatment in Hindi

ओवरी में गांठ का घरेलू इलाज – Ovarian Cyst Treatment in Hindi

Dr. Harshitha Vinayak
Dr. Harshitha Vinayak

MBBS, MS, DNB, FRGUHS, Diploma in ART

4+ Years of experience

Table of Contents


  1. ओवेरियन सिस्ट को कैसे खत्म करें
  2. ओवेरियन सिस्ट के लिए सर्जरी
  3. ओवेरियन सिस्ट की सर्जरी के साइड इफेक्ट्स
  4. ओवेरियन सिस्ट में परहेज
  5. ओवरी में गांठ का घरेलू इलाज
  6. ओवेरियन सिस्ट के इलाज के लिए अच्छे हॉस्पिटल और डॉक्टर का चुनाव करें
  7. ओवेरियन सिस्ट की सर्जरी के लिए बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ क्यों चुनें?
  8. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
    1. क्या ओवेरियन सिस्ट का घरेलू इलाज संभव है?
    2. क्या ओवेरियन सिस्ट के दौरान गर्भावस्था संभव है?
    3. ओवरी में सिस्ट हो तो क्या नहीं खाना चाहिए?
    4. ओवरी में गांठ की दवा क्या है?
    5. ओवरी में सिस्ट क्यों होता है?
    6. किस आकार की ओवेरियन सिस्ट खतरनाक है?
    7. अंडाशय में बनने वाला गांठ हो सकता है कैंसर?

ओवेरियन सिस्ट यानी ओवरी में गांठ एक ऐसी समस्या है जो कई महिलाओं को प्रभावित करती हैं। ओवेरियन सिस्ट का इलाज इसके आकार पर निर्भर करता है। आकार के साथ-साथ बच्चेदानी में गांठ के इलाज में इसके कारण और लक्षण भी मुख्य भूमिका निभाते हैं।

वहीं कुछ मामलों में ओवरी में गांठ के इलाज की आवश्यकता नहीं पड़ती हैं, क्योंकि वह छोटे होते हैं और कुछ समय के अंदर अपने आप ही सिकुड़कर ख़त्म हो जाते हैं। जब ऐसा नहीं होता है, तो मेडिकल उपचार का सहारा लिया जाता है।

ओवेरियन सिस्ट का उपचार कई तरह से किया जाता है, जिसमें हार्मोनल पिल्स और सर्जरी शामिल है। ओवेरियन सिस्ट का आकार छोटा और संख्या कम होने पर डॉक्टर हार्मोनल पिल्स का सुझाव देते हैं। बच्चेदानी में गांठ के इलाज के लिए स्वयं डॉक्टर न बनें और एक अनुभवी और श्रेष्ठ डॉक्टर से परामर्श।

ओवेरियन सिस्ट को कैसे खत्म करें

ओवेरियन सिस्ट को खत्म करने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। हल्के मामलों में दवाओं और गंभीर मामलों में सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है।

  • दवाइयां: छोटे आकार के ओवरी में गांठ के इलाज में अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है। यह बिना किसी मेहनत के गायब हो जाते हैं और इन्हें दवाओं से आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। गांठ के इलाज के लिए मुख्य रूप से हार्मोनल दवाएं या दर्द निवारक दवाएं दी जाती हैं।
  • सर्जरी: जिन गांठ का आकार बढ़ जाता है या स्थिति जटिल हो जाती है, तो सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। सर्जरी का प्रकार सिस्ट के आकार, स्थान और अन्य कारकों पर निर्भर करता है।

ओवेरियन सिस्ट के लिए सर्जरी

ज्यादातर मामलों में ओवेरियन सिस्ट का इलाज करने के लिए सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि, जब ओवेरियन सिस्ट का आकार बढ़ जाता है और उससे महिला अधिक परेशानियां होने लगती हैं तो इस स्थिति में सर्जरी से इसका उपचार किया जाता है।

हम आपको नीचे इस बारे में बता रहे हैं कि किस साइज की ओवेरियन सिस्ट के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है। आमतौर पर एक सिस्ट का आकार एक सेंटीमीटर यानी एक-आधा इंच से लेकर 10 सेंटीमीटर यानी 4 इंच तक या इससे अधिक होता है

निम्नलिखित मामलों में ओवेरियन सिस्ट का इलाज (ovarian cyst treatment in hindi) करने के लिए डॉक्टर मरीज को सर्जरी का सुझाव देते हैं:-

  • सिस्ट के कारण लगातार दर्द होना
  • सिस्ट का कारण एंडोमेट्रियोसिस होना
  • सिस्ट का आकार 5 सेमी व्यास से अधिक होना
  • सिस्ट के कारण कैंसर का खतरा होना

ऊपर दी गई स्थितियों में डॉक्टर सर्जरी से ओवेरियन सिस्ट को निकालने का सुझाव देते हैं। बच्चेदानी में गांठ को निकालने के लिए मुख्य रूप से दो सर्जरी की जाती है –

  • लेपरोस्कोपी: यह एक मिनिमल इनवेसिव सर्जरी है, जिसमें छोटे चीरों के माध्यम और दूरबीन (लेप्रोस्कोप) की सहायता से सिस्ट को हटाया जाता है।
  • लैपरोटोमी: बड़े सिस्ट को हटाने के लिए ओपन सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है।

ओवेरियन सिस्ट की सर्जरी के साइड इफेक्ट्स

Complications-of-Ovarian-Cyst-Surgery-in-Hindi

हर सर्जिकल प्रक्रिया के कुछ फायदे तो कुछ नुकसान यानी साइड इफेक्ट्स होते हैं। ओवेरियन सिस्ट की सर्जरी के साथ भी यही नियम लागू होता है। इसके अनेक फायदे होने के बाद कुछ संभावित खतरे भी हो सकते हैं जैसे कि:-

  • संक्रमण होना
  • ब्लीडिंग होना
  • खून के थक्के बनना
  • सिस्ट का दोबारा पनपना
  • निःसंतानता का खतरा बढ़ना
  • सर्जरी के दौरान आसपास के दूसरे अंगों को नुकसान पहुंचना

अगर आपके पेट की पहले किसी प्रकार की सर्जरी हो चुकी है या आप प्रेग्नेंट हैं तो ओवेरियन सिस्ट की सर्जरी के साइड इफ्केट्स का खतरा बढ़ सकता है।

इस स्थिति में आपको एक अनुभवी और विश्वसनीय स्त्री रोग विशेषज्ञ का चयन कर अपनी सर्जरी करानी चाहिए। ओवेरियन सिस्ट की सर्जरी को जब एक अनुभवी और विश्वसनीय स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा किया जाता है तो जटिलताओं का खतरा कम से कम होता है।

ओवेरियन सिस्ट में परहेज

ओवेरियन सिस्ट के लिए कोई विशेष आहार या डाइट प्लान नहीं है, लेकिन इस स्थिति में कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज से आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है जैसे कि

  • रिफाइंड अनाज न खाएं।
  • सोडा या जूस से दूरी बनाएं।
  • कुकीज, केक, और कैंडी के सेवन से बचें
  • पेस्ट्री, मार्जरीन, आइसक्रीम से परहेज करें।
  • फास्ट फूड का सेवन बढ़ाएं।
  • डीप फ्राइड खाद्य पदार्थ से बचें
  • फुल फैट वाले डेयरी उत्पाद को लो फैट डेयरी उत्पाद से बदलें।
  • रेड मीट और शराब के सेवन से दूरी बनाएं।

इसके अतिरिक्त फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ, और विटामिन डी ओवेरियन सिस्ट का इलाज करने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ओवरी में गांठ का घरेलू इलाज भी संभव है। कुछ घरेलू उपचार दर्द को कम करने और लक्षणों को प्रबंधित करने में मदद कर सकते हैं जैसे कि –

  • पर्याप्त आराम करें और तनाव को कम करें।
  • हर्बल चाय जैसे अदरक और तुलसी की चाय दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं

ध्यान दें कि किसी भी घरेलू उपचार को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

ओवरी में गांठ का घरेलू इलाज

ओवरी में गांठ के लिए निम्न घरेलू उपचार आपकी मदद कर सकते हैं –

  • हीट थेरेपी: पेट के निचले भाग पर हीटिंग पैड या गर्म पानी की बोतल लगाने से ओवरी में गांठ के कारण होने वाले दर्द और परेशानी से राहत मिल सकती है।
  • अदरक की चाय: अदरक अपने सूजन को कम करने वाले गुणों के लिए जानी जाती है। रोजाना अदरक की चाय पीने से सूजन कम करने में भी मदद मिलती है
  • एप्पल साइडर विनेगर: यह हार्मोन को संतुलित करने के लिए जाना जाता है। गुनगुने या सादे पानी के साथ एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लेने से सिस्ट के आकार को कम करने में मदद मिलती है।
  • स्वस्थ आहार: फाइबर, फलों और सब्जियों से भरपूर संतुलित आहार खाने से हार्मोन को नियंत्रित करने और सिस्ट के विकास को रोकने में मदद मिल सकती है।

हीट थेरेपी, अदरक की चाय और सॉल्ट बाथ जैसे घरेलू उपचार से अस्थायी राहत मिलती है, लेकिन आप इन्हें सिस्ट का परमानेंट इलाज नहीं मान सकते हैं। हालांकि संतुलित आहार या एप्पल साइडर विनेगर जैसे कुछ उपाय समग्र स्वास्थ्य और हार्मोनल संतुलन को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं, जिससे पेशेंट को राहत मिल जाती है।उचित निदान और उपचार के लिए एक अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलने और इलाज लेने की सलाह दी जाती है।

ओवेरियन सिस्ट के इलाज के लिए अच्छे हॉस्पिटल और डॉक्टर का चुनाव करें

ओवेरियन सिस्ट के उपचार के लिए आपको हॉस्पिटल और डॉक्टर का चयन करने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इससे उपचार की सफलता की संभावना अधिक से अधिक और जटिलताओं का खतरा कम से कम होता है।

ओवेरियन सिस्ट के इलाज से पहले हॉस्पिटल और डॉक्टर का चयन करने से पहले निम्न बातों का ध्यान रखें:-

  • हॉस्पिटल का ट्रैक रिकॉर्ड और लोगों के बीच उसकी विश्वसनीयता
  • हॉस्पिटल का लोकेशन और उसमें दी जाने वाली सुविधाएं
  • हॉस्पिटल में इस्तेमाल किए जाने वाले मेडिकल इंस्ट्रूमेंट
  • डॉक्टर की शिक्षा, अनुभव और कौशल
  • डॉक्टर की फीस
  • मरीज के प्रति डॉक्टर का रवैया
  • ओवेरियन सिस्ट के उपचार के विकल्प
  • ओवेरियन सिस्ट की सर्जरी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सर्जिकल प्रक्रियाएं

ऊपर दिए गए बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए आप एक बेहतर हॉस्पिटल और डॉक्टर का चयन कर सकती हैं।

ओवेरियन सिस्ट की सर्जरी के लिए बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ क्यों चुनें?

अगर आप बिना किसी परेशानी का सामना किए ओवेरियन सिस्ट का सटीक उपचार पाना चाहती हैं तो बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।हमारे क्लीनिक में ओवेरियन सिस्ट का लेप्रोस्कोपिक इलाज किया जाता है। हमारे क्लीनिक में ओवेरियन सिस्ट का उपचार कराने के निम्न फायदे हैं:-

  • आधुनिक और उन्नत नैदानिक उपकरण
  • मिनिमली इनवेसिव सर्जिकल प्रक्रिया
  • अनुभवी और विश्वसनीय स्त्री रोग विशेषज्ञ
  • केयरिंग और कोऑपरेटिव मेडिकल स्टाफ
  • सर्जरी के दौरान जटिलताओं का खतरा शून्य

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या ओवेरियन सिस्ट का घरेलू इलाज संभव है?

घरेलू नुस्खों से ओवेरियन सिस्ट का पूर्ण उपचार संभव नहीं है, लेकिन इसके लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। डॉक्टर से परामर्श करने के बाद आप कुछ खास घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

क्या ओवेरियन सिस्ट के दौरान गर्भावस्था संभव है?

हां. ओवेरियन सिस्ट के दौरान गर्भधारण संभव है।

ओवरी में सिस्ट हो तो क्या नहीं खाना चाहिए?

ओवरी में सिस्ट होने पर जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, अत्याधिक तैलीय और मसालेदार चीजें नहीं खानी चाहिए।

ओवरी में गांठ की दवा क्या है?

ओवरी की गांठ का उपचार करने के लिए कई तरह की दवाएं उपलब्ध हैं। डॉक्टर मरीज का परीक्षण करने के बाद उचित दवा निर्धारित करते हैं।

ओवरी में सिस्ट क्यों होता है?

ओवरी में सिस्ट कई कारणों से होता है जिसमें मुख्य रूप से हार्मोनल समस्याएं, गर्भावस्था, एंडोमेट्रियोसिस और पेल्विक संक्रमण शामिल हैं।

किस आकार की ओवेरियन सिस्ट खतरनाक है?

5-7 सेमी या उससे अधिक बड़े आकार के सिस्ट आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इस स्थिति के इलाज के लिए सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है।

अंडाशय में बनने वाला गांठ हो सकता है कैंसर?

यदि आपके बच्चेदानी में गांठ या ट्यूमर है तो इसका यह अर्थ नहीं है कि आपको ओवेरियन कैंसर हो सकता है। मेनोपॉज की स्थिति से गुजर चुकी महिलाओं में बच्चेदानी के कैंसर होने की संभावना हो सकती है।

Our Fertility Specialists

Dr. Sonal Chouksey

Bhopal, Madhya Pradesh

Dr. Sonal Chouksey

MBBS, DGO

17+
Years of experience: 
  1200+
  Number of cycles: 
View Profile
Dr. K U Kunjimoideen

Kozhikode, Kerala

Dr. K U Kunjimoideen

MBBS, MD, DNB (Obstetrics and Gynaecology), Chairperson Of Kerala ISAR 2022-2024

28+
Years of experience: 
  25000+
  Number of cycles: 
View Profile
Dr. Kalpana P

Palakkad, Kerala

Dr. Kalpana P

MBBS, MS, DNB, FNB in Reproductive Medicine

2+
Years of experience: 
  
  Number of cycles: 
View Profile
Dr. Karishma Makhija

Rohini, Delhi

Dr. Karishma Makhija

MBBS, DGO, DNB

8+
Years of experience: 
  550+
  Number of cycles: 
View Profile
Dr. Harshitha Vinayak

Kalyan Nagar, Karnataka

Dr. Harshitha Vinayak

MBBS, MS, DNB, FRGUHS, Diploma in ART

4+
Years of experience: 
  
  Number of cycles: 
View Profile

To know more

Birla Fertility & IVF aims at transforming the future of fertility globally, through outstanding clinical outcomes, research, innovation and compassionate care.

Need Help?

Talk to our fertility experts

Had an IVF Failure?

Talk to our fertility experts