
पीरियड जल्दी लाने के घरेलू उपाय: Periods Jaldi Lane Ke Upaye

किसी भी महिला के लिए समय पर पीरियड्स आना आवश्यक है, क्योंकि ‘पीरियड्स की तारीख’ के आधार पर ही वह ट्रैवलिंग, प्रेगनेंसी या अन्य योजनाएं बनाती है। अगर किसी कारण एक महिला चाहती है कि उसके पीरियड्स समय से कुछ दिन पहले आ जाएं तो ऐसा संभव है।
पीरियड्स या मासिक धर्म, मेंस्ट्रुअल साइकिल का एक हिस्सा है जो अधिकांश महिलाओं में महीने में एक बार होता है। आमतौर पर एक महिला में मेंस्ट्रुअल साइकिल की अवधि 28 दिनों की होती है, लेकिन यह अवधि हर महिला में अलग-अलग हो सकती है। कुछ महिलाओं में यह अवधि 21-35 दिनों की हो सकती है।
मेंस्ट्रुअल साइकिल की शुरुआत से ही महिला का शरीर गर्भावस्था की तैयारी करता है। अगर महिला गर्भधारण नहीं करती है तो गर्भाशय के अंदर की परत टूटकर योनि से होते हुए शरीर से बाहर आ जाती है। इस प्रक्रिया को मेडिकल भाषा में पीरियड्स कहते हैं।
पीरियड लेट आने के क्या कारण हो सकते है – Periods late kyu ho jaate hai?
जब एक लड़की को 15 साल की उम्र तक या किसी महिला को लगातार तीन महीने से अधिक समय तक पीरियड्स नहीं आते हैं तो उसे मेडिकल भाषा में एमेनोरिया कहते हैं।
पीरियड्स लेट होने के अनेक कारण होते हैं। इसमें मुख्य रूप से निम्न शामिल हैं:
- पीसीओएस (पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम): यह एक सामान्य हार्मोनल समस्या है, जो पीरियड्स के अनियमित होने या उनमें देरी का कारण बन सकती है। अगर आपको पीसीओएस के कारण पीरियड्स में देरी हो रही है, तो सबसे पहले इसे सही तरीके से मैनेज करना जरूरी है। संतुलित डाइट, नियमित एक्सरसाइज, स्वस्थ लाइफस्टाइल और डॉक्टर की सलाह से ली गई दवाओं की मदद से पीसीओएस के लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है।
- तनाव: तनाव कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है, और पीरियड्स में देरी भी उनमें से एक है। लंबे समय तक तनाव में रहने से शरीर में हार्मोनल संतुलन प्रभावित हो सकता है, जिसका असर मासिक धर्म चक्र पर पड़ता है। तनाव फर्टिलिटी को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए, अगर पीरियड्स में देरी हो रही है, तो तनाव को नियंत्रित करना जरूरी है। इसके लिए नियमित व्यायाम, मेडिटेशन और पर्याप्त नींद मददगार हो सकते हैं। इसके अलावा, अपनी पसंद की गतिविधियों में समय बिताएं, जो आपको खुश और रिलैक्स महसूस कराएं। अगर तनाव लगातार बना हुआ है या इसे संभालना मुश्किल हो रहा है, तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है।
- बीमारी: कुछ स्वास्थ्य समस्याएं जैसे कि थायराइड विकार, फाइब्रॉएड, पॉलीप्स और एंडोमेट्रियोसिस इर्रेगुलर पीरियड्स के मुख्य कारणों में से एक हैं। समय पर इनका सही उपचार आवश्यक है। अगर आप इनमें से किसी भी बीमारी के मरीज़ हैं तो एक्सपर्ट से परामर्श करें। जांच की मदद से आपकी बीमारी के सटीक कारण की पुष्टि करने के बाद, डॉक्टर सही उपचार कर सकते हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के बाद आप कुछ घरेलू नुस्खों या दवाओं की मदद से अपना पीरियड्स समय से पहले ला सकती हैं।
- बर्थ कंट्रोल पिल्स: जो महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करती हैं उनके शरीर में हार्मोनल असंतुलन होता है जिससे पीरियड्स देरी से आती हैं। बर्थ कंट्रोल पिल्स के अलावा अन्य कारणों जैसे कि अनहेल्दी डाइट, खराब लाइफस्टाइल, नशीले पदार्थों जैसे कि शराब और सिगरेट का सेवन, मोटापा, फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक्स का अत्यधिक सेवन भी हार्मोन को प्रभावित करता है जिससे उसमें असंतुलन पैदा होती है। नतीजतन, पीरियड्स में देरी होती है या उसे समय से पहले लाने में दिक्कत पैदा होती हैं।
ऊपर दिए गए कारणों को ध्यान में रखते हुए उनका इलाज किया जाता है ताकि पीरियड्स में देरी को रोका जा सके।
पीरियड जल्दी लाने के लिए दवा – Periods Jaldi Lane ki Dawa
पीरियड्स जल्दी लाने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ कुछ दवाओं का सुझाव दे सकते हैं। इसमें Primolut-N Tablet, Progestin-only Pills, Combined Oral Contraceptives, Gonadotropin-releasing Hormone (GnRH) Agonists और Nonsteroidal Anti-inflammatory Drugs (NSAIDs) शामिल हैं।
इसमें से कुछ दवाओं का इस्तेमाल अन्य समस्याओं के उपचार में भी किया जाता है, जैसे कि पीरियड खुलकर न आना, पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग और दर्द, गर्भाशय में सूजन होना आदि। इसलिए यह आवश्यक है कि आप किसी भी दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें। कुछ महिलाओं में इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।
पीरियड्स के लिए व्यायाम – Periods Jaldi Lane ke Liye Exercise
व्यायाम समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यही कारण है कि डॉक्टर हर उम्र की महिला को रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। व्यायाम पीरियड्स को जल्दी लाने में भी मदद करता है।
- वर्कआउट: रोजाना 30–40 मिनट हल्की से मध्यम एक्सरसाइज, जैसे तेज चलना, साइकिल चलाना या हल्की स्ट्रेचिंग, को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। नियमित शारीरिक गतिविधि से तनाव कम करने और स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद मिल सकती है, जिससे हार्मोनल हेल्थ बेहतर रहती है। हालांकि, वर्कआउट से पीरियड्स को तुरंत या निश्चित रूप से जल्दी लाया जा सकता है, इसका पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
- हल्की मालिश: पेट के निचले हिस्से की हल्की मालिश रिलैक्सेशन में मदद कर सकती है और पीरियड्स के दौरान होने वाली असहजता को कम करने में सहायक हो सकती है। हालांकि, मालिश से पीरियड्स जल्दी आने का दावा वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं है। किसी भी तरह की मालिश करने से पहले विशेषज्ञ से सही तकनीक की जानकारी लेना बेहतर है।
- योग और मेडिटेशन: योग और मेडिटेशन तनाव को कम करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से योग, प्राणायाम और मेडिटेशन करने से रिलैक्स महसूस किया जा सकता है, जो तनाव से प्रभावित पीरियड्स को मैनेज करने में मददगार हो सकता है। हालांकि, इन्हें पीरियड्स जल्दी लाने का निश्चित उपाय नहीं माना जाना चाहिए। जरूरत पड़ने पर किसी योग्य विशेषज्ञ की सलाह लें।

पीरियड जल्दी लाने के 11 घरेलू उपाय – Period Lane Ke Liye Kya Kare
पीरियड लाने का कुछ घरेलू उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने पीरियड्स को नियमित कर सकती हैं और ज़रूरत होने पर उन्हें जल्दी भी ला सकती हैं। पीरियड लाने का उपाय के घरेलू नुस्खों में निम्न शामिल हैं:
- अदरक: अदरक को पानी में डालकर उबालें और फिर पानी ठंडा होने दें। उसके बाद, पानी में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर उसका सेवन करें। अदरक और गुड़ का सेवन पीरियड्स को जल्दी में मददगार साबित हो सकता है।
- पपीता: पपीता में मौजूद कैरोटीन गर्भाशय में संकुचन पैदा करता है, जिससे पीरियड को जल्दी लाने में मदद मिलती है। पीरियड्स को जल्दी लाने के लिए आप पपीता का सेवन करें।
- हॉट वाटर बाथ: हल्का गर्म पानी से नहाने के अनेक फायदे हैं, उन्हीं में से एक है पीरियड्स को रेगुलेट करना और अपनी ज़रूरत मुताबिक पीरियड्स को जल्दी लाना।
- सौंफ: सौंफ का पानी पीने के ढेरों फायदों हैं जैसे कि पेट की चर्बी कम और किडनी स्टोन में मदद करना एवं पीरियड्स को जल्दी लाना आदि। रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ भिगोएं और सुबह छानकर पानी पीएं।
- दालचीनी: पीरियड्स जल्दी लाने के लिए दालचीनी को दूध या चाय में मिलाकर दिन भर में 1-2 बार इसका सेवन करें। दालचीनी शरीर के लिए लाभदायक माना जाता है।
- जीरा: रात में दो चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उसे 2-3 मिनट तक चूल्हे पर उबालें। फिर ठंडा होने के बाद जीरा को छान लें और पानी को पी जाएं।
- अजवाइन: यह गर्भाशय में संकुचन पैदा करता है जिससे पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं। हालांकि, यह गर्भवती या स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय लें।
- हल्दी: हल्दी में अनेक समस्याओं का समाधान है। दूध में हल्दी या सब्जी आदि में मिलाकर उसका सेवन करें। यह पीरियड्स जल्दी लाने के साथ-साथ अन्य समस्याओं का भी इलाज करता है।
- धनिया: धनिया का बीज पीरियड्स को उत्तेजित करता है और उसे बढ़ाता है। एक गिलास पानी में 2 चम्मच धनिया का बीज 5-6 मिनट तक उबालें। ठंडा होने के बाद, बीज को छानकर पानी को पिएं।
- अनानास: इसमें मौजूद ब्रोमेलैन एंजाइम से पीरियड्स को जल्दी लाने में मदद मिलती है। रोजाना एक कटोरी अनानास के टुकड़ों का सेवन करें इससे पीरियड्स ट्रिगर होता है।
- मेथी: मेथी का बीज हार्मोन को संतुलित करने के साथ-साथ पीरियड्स जल्दी लाने में कारगर साबित हो सकता है। रात में एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच मेथी का बीज भिगोएं और सुबह छानकर पानी पीएं।
घरेलू नुस्खे जहां एक तरफ कुछ महिलाओं के लिए लाभकारी तो वहीं दूसरी तरफ कुछ के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर की निगरानी में ही किसी भी घरेलू नुस्खों का सेवन करें।
1 महीने से पीरियड नहीं आया तो क्या करें?
अगर 1 महीने से पीरियड नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसके पीछे तनाव, हार्मोनल असंतुलन, थायरॉइड समस्या या गर्भावस्था जैसे कारण हो सकते हैं। पहले प्रेग्नेंसी टेस्ट करें। अगर नतीजा निगेटिव आए और 1 महीने से पीरियड नहीं आया, तो डॉक्टर से सलाह लें। सही खानपान, नियमित व्यायाम और मानसिक तनाव कम करना मदद कर सकता है। अगर बार-बार ऐसा हो रहा है, तो यह पीसीओडी या अन्य स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। लंबे समय तक 1 महीने से पीरियड नहीं आया रहे, तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें।
5 मिनट में पीरियड कैसे लाएं? जानें क्या है सच – 5 Minute Me Period Kaise Laye
5 मिनट में पीरियड लाना संभव नहीं है। पीरियड्स शुरू होने का समय शरीर में होने वाले प्राकृतिक हार्मोनल बदलावों पर निर्भर करता है। हालांकि, कुछ स्वस्थ आदतें शरीर को रिलैक्स रखने और सामान्य मासिक धर्म चक्र को सपोर्ट करने में मदद कर सकती हैं।
- गर्म पानी से स्नान: गर्म पानी से नहाने से शरीर को आराम मिल सकता है और तनाव कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इससे पीरियड्स तुरंत शुरू होने का कोई पक्का प्रमाण नहीं है।
- अदरक और गुड़: अदरक और गुड़ का सेवन सामान्य मात्रा में किया जा सकता है, लेकिन इन्हें पीरियड्स जल्दी लाने का प्रमाणित उपाय नहीं माना जाता है।
- योग और एक्सरसाइज: नियमित हल्की एक्सरसाइज और योग तनाव कम करने तथा समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इससे पीरियड्स को 5 मिनट में लाना संभव नहीं है।
- पपीता और अनानास: इन फलों को पीरियड्स जल्दी लाने से जोड़ा जाता है, लेकिन इस दावे के समर्थन में पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। इन्हें संतुलित डाइट के हिस्से के रूप में लिया जा सकता है।
ध्यान रखें: 5 मिनट में पीरियड कैसे लाएं जैसे सवालों का कोई ऐसा घरेलू उपाय नहीं है जो तुरंत और निश्चित रूप से पीरियड्स शुरू कर दे। अगर पीरियड्स बार-बार लेट हो रहे हैं, लंबे समय से नहीं आए हैं या प्रेग्नेंसी की संभावना है, तो घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
2 मिनट में पीरियड कैसे लाए?
2 मिनट में पीरियड कैसे लाएं? यह भी पूरी तरह से संभव नहीं है, लेकिन कुछ उपाय हैं जिनकी मदद ली जा सकती है, जैसे कि:
- गर्म सेक करें: पेट के निचले हिस्से पर गर्म पानी की सिकाई करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है।
- हल्दी वाला दूध पिएं: हल्दी प्राकृतिक रूप से पीरियड को उत्तेजित करने में मदद करती है।
- स्ट्रेस कम करें: ध्यान (मेडिटेशन) और गहरी सांस लेने से हार्मोन संतुलित होते हैं।
- सौंफ और अजवाइन का काढ़ा पिएं: यह गर्भाशय को उत्तेजित कर सकता है।
हालांकि, 2 मिनट में पीरियड कैसे लाएं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। बार-बार देरी हो तो डॉक्टर से संपर्क करें। गलत जानकारी के आधार पर 2 मिनट में पीरियड कैसे लाएं यह सोचकर किसी भी उपाय का जरूरत से ज्यादा प्रयोग न करें। डॉक्टर की मदद लें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1 दिन में पीरियड कैसे लाएं?
1 दिन में पीरियड लाने के लिए अजवाइन पानी, पपीता, अदरक-गुड़ की चाय पिएं और हल्का व्यायाम करें। इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और पीरियड जल्दी आ सकता है।
2 तुरंत पीरियड लाने के लिए क्या करें?
तुरंत पीरियड लाने के लिए प्राकृतिक उपायों जैसे गर्म पानी से स्नान, हल्दी वाला दूध, पपीता और व्यायाम आज़माएं। यदि देरी बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लें।
3 अजवाइन से पीरियड जल्दी कैसे लाएं?
अजवाइन को पीरियड जल्दी लाने का घरेलू उपाय माना जाता है, लेकिन इसे प्रभावी साबित करने वाले पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। सामान्य मात्रा में भोजन में अजवाइन का सेवन किया जा सकता है, लेकिन पीरियड्स जल्दी लाने के लिए इसका अत्यधिक सेवन न करें।
4 पीरियड जल्दी लाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?
पीरियड्स को तुरंत या निश्चित रूप से जल्दी लाने वाली कोई खास एक्सरसाइज नहीं है। हालांकि, नियमित और हल्की से मध्यम एक्सरसाइज जैसे तेज चलना, साइकिल चलाना, हल्की स्ट्रेचिंग, योग और प्राणायाम तनाव कम करने और समग्र हार्मोनल व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। अगर पीरियड्स में बार-बार देरी हो रही है, तो इसके कारणों को समझने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
To know more
Birla Fertility & IVF aims at transforming the future of fertility globally, through outstanding clinical outcomes, research, innovation and compassionate care.
Had an IVF Failure?
Talk to our fertility experts