• English
برلا زرخيزي ۽ IVF
برلا زرخيزي ۽ IVF

مرد بانجھپن جو سبب، علامتي علاج ۽ (هندي ۾ مرد بانجھ پن)

  • تي شايع ٿيل جون 01، 2022
مرد بانجھپن جو سبب، علامتي علاج ۽ (هندي ۾ مرد بانجھ پن)

पुरुष बांझपन या मेल इनफर्टिलिटी किसी पुरुष और उनके जीवनसाथी के जीवन में हताशा और निराशा भरने का कार्य कर सकता है। पुरुषों में बांझपन एक बढ़ती हुई समस्या है और इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पूरे विश्व के लगभग 186 मिलियन लोग बांझपन से प्रभावित हैं और लगभग आधे मामलों में इसका कारण पुरुष होते हैं। वहीं दूसरी तरफ एनसीबीआई (NCBI) के अनुसार, भारत में सभी इंफर्टिलिटी के मामलों में लगभग 40-50% पुरुष बांझपन की समस्या का सामना करते हैं।

यह संख्या काफी बड़ी है, इसलिए इस विषय पर बात करना बहुत ज्यादा जरूरी है। चलिए समझते हैं कि पुरुष बांझपन का क्या कारण है, इसके लक्षण क्या है और इसका इलाज कैसे संभव है।

पुरुष बांझपन क्या है – What is Male Infertility?

पुरुष बांझपन एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पुरुष एक साल तक असुरक्षित यौन संबंध स्थापित करने के बाद भी प्राकृतिक रूप से पिता नहीं बन पाते हैं। इसके कारण यह स्थिति उस व्यक्ति और उसके परिवार के लिए एक चुनौतीपूर्ण स्थिति साबित होती है। पुरुषों में बांझपन की समस्या के पीछे खराब जीवनशैली, बीमारी, चोट, गंभीर स्वास्थ्य समस्या आदि कारक जिम्मेदार होते हैं।

पुरुष बांझपन का कारण – Causes of Male Infertility

Causes of Male Infertility in hindi

पुरुष बांझपन के कारणों में एब्नार्मल स्पर्म फंक्शन, बीमारी, चोट, क्रोनिक डिजीज, खराब जीवनशैली, इत्यादि शामिल है। चलिए इन सभी को एक-एक करके समझते हैं

स्पर्म की कम संख्या होना:

स्पर्म की कम संख्या या खराब क्वालिटी के कारण फर्टिलाइजेशन (Fertilization) की प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो पाती है, जो पुरुष बांझपन का मुख्य कारण बनता है। स्पर्म की संख्या कम होने के पीछे कई कारण होते हैं जैसे – अत्यधिक ड्रग्स और शराब का सेवन, अधिक तनाव, हार्मोनल असंतुलन, इत्यादि।

जन्मजात विकार (जन्म से होने वाली समस्या):

कुछ समस्याएं होती हैं, जो पुरुषों में उनके जन्म से ही मौजूद होती हैं और वह उनके बांझपन का कारण बनती हैं। जैसे – वास-डेफेरेंस (Vas-deferens) का व्यक्ति के शरीर में जन्म से ही मौजूद न होना इस स्थिति का मुख्य उदाहरण है। इसके कारण इजैक्युलेशन में समस्या आती है।

तनाव:

तनाव और डिप्रेशन शरीर में हार्मोन के असंतुलन का कारण बनते हैं, जिसकी वजह से स्पर्म के उत्पादन में कमी आती है।

अस्वस्थ आहार:

शरीर में पोषक तत्वों की कमी और असंतुलित आहार स्पर्म के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे पुरुष बांझपन की समस्या होती है।

मोटापा:

अधिक वजन या मोटापा टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम करता है, जो अंततः शरीर के स्पर्म बनाने की क्षमता को कमजोर करता है।

गर्मी से अत्यधिक संपर्क:

लैपटॉप का अत्यधिक उपयोग, गर्म स्नान, इत्यादि जैसे कारक अंडकोष (टेस्टिस) को गर्म कर सकते हैं, जिसकी वजह से शरीर में स्पर्म काउंट भी कम हो जाता है।

जेनेटिक डिसऑर्डर:

कुछ ऐसी बीमारियां होती हैं, जो व्यक्ति के जीन्स में ही मौजूद होती है जैसे – क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम (Klinefelter syndrome) और मायोटोनिक डिस्ट्रोफी (myotonic dystrophy)। यह जेनेटिक स्वास्थ्य समस्याएं स्पर्म की गतिशीलता और क्वालिटी को गिराती है।

संक्रमण (Infection):

पुरुष अंग पर किसी भी प्रकार का संक्रमण, जैसे कि क्लैमाइडिया (Chlamydia) या गोनोरिया (Gonorrhea), स्पर्म के प्रडक्शन को प्रभावित कर सकते हैं।

वैरीकोसेल (Varicocele):

यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें अंडकोष की नसों में सूजन आ जाती है और उसमें दर्द भी होता है। जब अंडकोष की नसों में सूजन आती है, तो इसमें रक्त का प्रवाह बाधित रहता है जिससे अंततः शरीर में स्पर्म का निर्माण भी कम हो जाता है।

अंडकोष की चोट:

अंडकोष पर किसी भी प्रकार का ट्रामा या सर्जरी अंडकोष को नुकसान पहुंचा सकता है और शरीर में स्पर्म के उत्पादन करने की क्षमता को प्रभावित करता है।

इन सबके अतिरिक्त दूसरे भी ऐसे अनेक कारक हैं, जो पुरुष की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करते हैं, जैसे अंडकोष का अधिक गर्म होना, ट्यूमर और रेडिएशन के संपर्क में आना आदि।

पुरुष बांझपन का लक्षण – Symptoms of Male Infertility

Symptoms on Male Infertility in hindi

पुरुष बांझपन के मुख्य लक्षण के बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं। बार-बार असुरक्षित यौन संबंध स्थापित करने के बाद भी गर्भधारण न कर पाना ही इस स्थिति का मुख्य लक्षण है। इसके अतिरिक्त मेल इनफर्टिलिटी के संबंध में निम्न लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं –

यौन संबंध में समस्या: 

यौन संबंध के दौरान समस्या होना जैसे – इजैक्युलेशन में समस्या, यौन इच्छा में कमी या इरेक्टाइल डिस्फंक्शन।

अंडकोष में दर्द: 

अंडकोष (टेस्टिस) क्षेत्र में दर्द, सूजन या गांठ।

सांस संबंधित संक्रमण:

बार-बार सांस से संबंधित संक्रमण होना।

फेशियल हेयर का कम होना:

चेहरे और शरीर पर बालों का कम होना।

هارڊويئر غير متضاد:

क्रोमोसोमल या हार्मोनल असंतुलन होना।

स्पर्म काउंट कम होना: 

सामान्य रूप से स्पर्म की संख्या कम होना।

गाइनेकोमैस्टिया:

आसामान्य रूप से छाती का बढ़ना यानी गाइनेकोमैस्टिया होना।

पुरुष बांझपन के कारण कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं जैसे –

  • डिप्रेशन या अवसाद
  • नुकसान, दुख, अधूरा और असफलता की भावना उत्पन्न होना।

यदि ऊपर बताए गए लक्षणों का अनुभव होता है, तो तुरंत हमसे मिलें और इलाज की योजना पर बात करें।

पुरुष बांझपन का उपचार – Treatment of Male Infertility

पुरुष बांझपन या मेल इनफर्टिटिली के इलाज के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। जैसे ही कोई रोगी पुरुष बांझपन की शिकायत के साथ हमारे पास आता है, तो हम सबसे पहले कुछ टेस्ट करवाते हैं और परिणाम के आधार पर ही इलाज के विकल्प पर विचार करते हैं।

मुख्य रूप से पुरुष बांझपन का इलाज दो अलग-अलग भाग में बंटा हुआ है – दवाएं और विशिष्ट प्रक्रिया। दवाओं की मदद से लक्षणों से आराम मिल जाता है, और प्रक्रियाओं की सहायता से प्रेगनेंसी में मदद मिलती है। चलिए सभी विकल्पों पर विचार करते हैं। इलाज के लिए निम्नलिखित विकल्पों या इनके संयोजन पर विचार किया जाता है –

Treatment of Male Infertility in hindi

एंटीबायोटिक दवाएं:

यदि पुरुष बांझपन का कारण संक्रमण है, तो इसके इलाज के लिए एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती है।

हार्मोन रिप्लेसमेंट दवाएं:

हार्मोन के स्तर को नियंत्रित करने के लिए इन दवाओं का प्रयोग होता है। इसके अतिरिक्त इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की दवाएं भी दी जाती है।

आईवीएफ:

इन विट्रो फर्टिलाइजेशन या आईवीएफ एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें महिला के अंडाशय (ओवरी) से अंडों निकालकर पुरुष के स्पर्म के साथ लैब में फर्टिलाइज कराया जाता है। फर्टिलाइजेशन के बाद एंब्रियो को महिला के बच्चेदानी में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

आईयूआई:

आईयूआई का पूरा नाम इंट्रा यूटेराइन इनसेमिनेशन है। यह एक सरल प्रक्रिया है, जिसके दौरान स्पर्म को लैब में फर्टिलाइजेशन के लिए तैयार करके, महिला साथी के बच्चेदानी में ट्रांसफर किया जाता है।

किस इलाज के विकल्प का प्रयोग होगा इसका निर्णय रोगी के स्वास्थ्य और स्पर्म के क्वालिटी पर निर्भर होता है, जिसके लिए जांच की जाती है।

نتيجو

अस्वस्थ जीवनशैली, गलत खान-पान, तनाव और नशीली चीजों का सेवन कई सस्याओं की जड़ है, जिसमें से पुरुष बांझपन एक है। पुरुष बांझपन के कारण की पुष्टि के बाद ही इलाज की प्रक्रिया शुरू होती है। पुरुष बांझपन के इलाज के लिए अनेक विकल्प मौजूद हैं, लेकिन सही विकल्प के लिए एक अच्छे डॉक्टर से सलाह लें या फिर हमसे संपर्क करें।
हम फर्टिलिटी और आईवीएफ संबंधित सभी समस्याओं का इलाज प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। किसी भी प्रकार की फर्टिलिटी  संबंधित समस्या के लिए आप हमसे बात कर सकते हैं।

FAQs

पुरुष प्रजनन क्षमता (फर्टिलिटी) कैसे बढ़ाएं?

पुरुष अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए अनेक उपाय अपना सकते हैं जैसे –

  • سگريٽ ۽ شراب کان پري
  • باقاعده ورزش ڪريو
  • دٻاءُ کان پري ٿيڻ
  • وڌيڪ لفظن جو نقشو نه ٺاهيو
  • روزانه ڪجهه وقت تائين ترميم ڪريو
  • حيات عنصرن کان غذا جو ڪردار
  • एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें

फर्टिलिटी बढ़ाने की सफलता दर कितनी है?

पुरुष बांझपन के इलाज या फिर फर्टिलिटी बढ़ाने की सफलता दर कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे – पुरुष बांझपन का कारण, लक्षण, और पुरुष की वर्तमान स्थिति और उनकी उम्र। पुरुष बांझपन के इलाज के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।

لکيل:
ڊاڪٽر شيوڪا گپتا

ڊاڪٽر شيوڪا گپتا

ماهر
5 سالن کان وڌيڪ تجربي سان، ڊاڪٽر شيوڪا گپتا هڪ وقف صحت جي سارسنڀال واري پيشه ورانه آهي جنهن کي پيدائشي صحت جي شعبي ۾ تمام گهڻو تجربو آهي. هن معتبر جرنلز ۾ ڪيترن ئي اشاعتن سان طبي تحقيق ۾ اهم ڪردار ادا ڪيو آهي ۽ عورتن جي بانجھ پن جي ڪيسن کي منظم ڪرڻ ۾ هڪ ماهر آهي.
گرگون - سيڪٽر 14، هريانا

اسان جون خدمتون

زرخيزي جو علاج

زرخيزي سان مسئلا جذباتي ۽ طبي طور تي مشڪل آهن. Birla Fertility & IVF تي، اسان توهان جي والدين ٿيڻ جي سفر جي هر قدم تي توهان کي مددگار، ذاتي خيال فراهم ڪرڻ تي ڌيان ڏئي رهيا آهيون.

مرد جي ڪمزوري

مرد عنصر بانجھ پن جي حساب سان لڳ ڀڳ 40%-50% بانجھ پن جي سڀني ڪيسن ۾. اسپرم جي ڪم ۾ گهٽتائي جينياتي، طرز زندگي، طبي يا ماحولياتي عنصر جو نتيجو ٿي سگهي ٿو. خوشقسمتيءَ سان، مرد عنصر جي بانجھ پن جا سڀ کان وڌيڪ سبب آساني سان تشخيص ۽ علاج ڪري سگھجن ٿا.

اسان پيش ڪريون ٿا سپرم حاصل ڪرڻ جي طريقيڪار ۽ علاج جو هڪ جامع رينج جيڪي مرد فيڪٽر بانجھ پن يا جنسي خرابي سان گڏ جوڑوں لاءِ.

ڊونر خدمتون

اسان پنهنجي مريضن لاءِ هڪ جامع ۽ معاون ڊونر پروگرام پيش ڪريون ٿا جن کي انهن جي زرخيزي جي علاج ۾ ڊونر سپرم يا ڊونر ايگز جي ضرورت آهي. اسان قابل اعتماد، سرڪاري بااختيار بئنڪن سان شريڪ آهيون، ذريعن کي معيار جي يقين ڏياريندڙ ڊونر جي نمونن لاءِ جيڪي توهان جي رت جي قسم ۽ جسماني خاصيتن جي بنياد تي احتياط سان ملن ٿا.

ٻار ڄڻائڻ جي حفاظت

ڇا توهان هڪ فعال فيصلو ڪيو آهي والدين کي دير ڪرڻ لاءِ يا طبي علاج ڪرائڻ وارا آهيو جيڪي توهان جي پيدائش واري صحت تي اثرانداز ٿي سگهن ٿا، اسان توهان جي مدد ڪري سگهون ٿا توهان جي مستقبل لاءِ توهان جي زرخيزي کي محفوظ ڪرڻ جا اختيار ڳولڻ ۾.

Gynecological طريقا

ڪجھ حالتون جيڪي عورتن ۾ زرخيزيءَ تي اثرانداز ٿين ٿيون جھڙوڪ بلاڪ ٿيل فيلوپيئن ٽيوب، اينڊومٽريسيس، فبروڊس، ۽ ٽي جي شڪل واري رحم جو سرجري سان علاج ٿي سگھي ٿو. اسان انهن مسئلن جي تشخيص ۽ علاج ڪرڻ لاء ترقي يافته ليپروڪوپيڪ ۽ هائيسٽروڪوپيڪ طريقا پيش ڪندا آهيون.

جينياتي ۽ تشخيص

نر ۽ مادي بانجھ پن جي سببن جي تشخيص لاءِ بنيادي ۽ جديد زرخيزي جي تحقيقات جي مڪمل رينج، ذاتي علاج جي منصوبن لاءِ رستو ٺاھيو.

اسان جا بلاگ

وڌيڪ Toاڻڻ

اسان جي ماهرن سان ڳالهايو ۽ والدين جي طرف پنهنجا پهريان قدم کڻو. ملاقات لاءِ بک ڪرڻ يا انڪوائري ڪرڻ لاءِ، مھرباني ڪري پنھنجو تفصيل ڇڏي ڏيو ۽ اسان توھان ڏانھن واپس وينداسين.


درج ڪريو
ڪلڪ ڪري اڳتي وڌو، توهان اسان جي ڳالهه تي متفق آهيو شرطن ۽ حالتون ۽ ذاتي زندگي جي پاليسي

توھان پڻ اسان تائين پھچي سگھوٿا

ڇا توھان وٽ ھڪڙو سوال آھي؟

فوٽر تير